33.7 C
Gondiā
Sunday, June 14, 2026
Home हिंदी खबरे म्हैसुली रोडपर ट्रैक्टर पलटनेसे ६ जख्मी

म्हैसुली रोडपर ट्रैक्टर पलटनेसे ६ जख्मी

0
125

blank

चिचगढ—- पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम म्हैसुली में रविवार को सुबह करीब 10 बजे लकड़ी से लदा ट्रैक्टर पलटने से सड़क किनारे मनिहारी सामान खरीदने खड़ी महिलाएं लकड़ी में दबकर घायल होने की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना कि वजह चालक द्वारा लापरवाही से व अनियंत्रित ढंग से ट्रेक्टर चलाने व ट्रेक्टर से नियंत्रण छूटकर दुर्घटनाग्रस्त होना बताया जा रहा है।
घटना के बाद ट्रेक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया है और समाचार लिखे जाने तक उसका नाम पता , पता नहीं चल पाया है।
आगे की जांच चिचगढ के पुलिस निरीक्षक शरद पाटिल और उनकी टीम कर रही है।
घायलों को देवरी स्थित सरकारी अस्पताल में प्रथमोपचार के बाद गोंदिया के निजी अस्पताल में इलाज हेतु रवाना किया गया है। घायलों में 3 महिलाओं कि स्तिथि नाजुक बताई जा रही है।
घायलों के नाम
1. रोहिणी ताराचंद मडावी 22 वर्ष
2. प्रियंका ताराचंद मडावी 20 वर्ष
3. प्रभा मधुकर मडावी 28 वर्ष
4. अनन्या सुखदेव मडावी 6 वर्ष
5. शिल्पा सुखलाल टेकाम 23 वर्ष
6. अस्मिता आशिष टेकाम 24 वर्ष
इनमें से अनन्या, शिल्पा और रोहिणी को गंभीर चोटें आई हैं।