
गोंदिया-अवंती बाई लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी शिव जी नागपुरे तथा अवंती बाई के वंशज व अवंतीबाई लोधी महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक लोधी डोलेंद्र सिंह द्वारा गोंदिया जिले के गांव कमरगांव महलगांव मुरदाडा मे अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के 164 वे बलिदान दिवस पर भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। रानी अवंती के बलिदान दिवस पर ग्राम कारंजा, ग्राम नागरा ग्राम पांढराबोड़ी ग्राम धापेवाडा, ग्राम कमरगांव, ग्राम सहेसपुर व विभिन्न गांवों मे पूजन कर रानी के बलिदान को याद किया गया।
अवंती बाई लोधी महासभा के राष्ट्रीय तथा प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा समाज जागृति के वक्तव्य दिए गए इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अवंती बाई लोधी के वंशज द्वारा सामाजिक एकता, शिक्षा, आर्थिक स्थिति, को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
लोधी शिव नागपुरे जी ने समाज में नशा मुक्त समाज सशक्त समाज का नारा दिया समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा और मृत्यु भोज पर पूर्ण पाबंदी लगाने का आह्वान किया साथ ही समाज के द्वारा सामूहिक शादी कराए जाने पर जोर दिया ।
ग्राम सहसपुर मे मूर्ति दानदाता लोधी शिव नागपुरे जी का सहेजपुर अनावरण कमिटी द्वारा शाल श्रीफल और समाज गौरव पुरस्कार देकर सत्कार सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर पुरुषोत्तम मोदी, राजीव ठकरेले, उमेश दमाहे, योगेश सुलकिया, शेरा सुलकिया, अमर आर्मर, डोलेंद्र सिंह रामनारायण सिंह पियूष सिंह, नीरज उपवंशी , संजय नगपुरे ,जीत नागपुरे ,नंदकिशोर बिरनवार ,उमेश बंभारे सहित अवंती बाई लोधी महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
अवंती बाई लोधी महासभा के सभी पदाधिकारियों ने भव्य रुप में जिले के हर गांव गांव बलिदान दिन मनाने पर और गांव-गांव जनजागृति होने पर गांव के सभी कमेटी का आभार व्यक्त किया।





