39.8 C
Gondiā
Thursday, June 4, 2026
Home हिंदी खबरे मेरा वोट बिकाऊ नहीं मतदाताओं ने मत न बेचने की ली शपथ

मेरा वोट बिकाऊ नहीं मतदाताओं ने मत न बेचने की ली शपथ

0
54

blank

गोंदिया। सविधान मैत्री संघ व सर्व समाज विचार महोत्सव समिति द्वारा शहर के गुरुनानक ऑडिटोरियम में मतदाता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें सैकड़ों युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया उपरोक्त कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के प्रशिक्षक पुरुषोत्तम मोदी द्वारा किया गया तथा मेरा वोट बिकाऊ नहीं है इस विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को ईमानदार राजनीति के लिए इमानदार जनप्रतिनिधि कैसे चुने इसकी जानकारी दी गई तथा इस दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं अड़चनों वह शंकाओं का निवारण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित युवाओं द्वारा अपना वोट ना बेचने तथा हमारा वोट बिकाऊ नहीं है की शपथ ली तथा इस अभियान में शामिल होने व अन्य युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया।

blank