
गोंदिया : गोंदिया तालुका में कुड़वा जिप अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमनी में 10 लाख रूपये का सूर्यप्रकाश पटले से कौशल परिहार के घर तक का सीमेंट रोड़, एवं 10 लाख रूपये का योगराज पटले से लक्ष्मी चंद बिसेन के घर तक का सीमेंट रोड़, एवं 5 लाख रूपये का दहन भूमी सीमेंट रोड़ सौंदर्य करण, एवं 4 लाख रूपये की जिला परिषद शाला दुरुस्ती बांधकाम, एवं 5 लाख रूपये से विशेष दलित बस्ती योजना अंतर्गत ते टेमनि टोली में सीमेंट कांक्रीट नाली बांधकाम ऐसे कुल 34 लाख रुपए के निधी का भूमिपूजन जिला परिषद् सदस्य पूजा अखिलेश सेठ के हस्ते किया गया. सरपंच सौ वर्षा महेश मलगाम की अध्यक्षता में एवं प्रमुख अतिथी के रूप में विनोद मेश्राम, जीवन दमाहे, सौ सुनीता पटले, डिगेश्वर जी लांजेवार, चंद्र किशोर नांदने, माणिक पटले, धर्मेंद्र टेकाम, रूपराज कुंभरे, हेमेंद्र राउत, महेश मलगाम, कमलाकर तयकर, भुमेश्वर मलगाम, भरत चौहान, योगराज पटले, लोकेश किरनापुरे, साहेब खां पठान आदि सम्मानित नागरिक उपस्थित थे. कार्यक्रम का आभार एवं संचालन शिवलाल नेवारे उपसरपंच ने किया.





