
गोंदिया: गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छोटा गोंदिया प्रभाग क्रमांक 2 जिसको गोंदिया शहर में विकास से पिछड़े होने के कारण जाना जाता है। छोटा गोंदिया प्रभाग में न जाने क्यों विकास कार्य करने की योजनाएं बहुत मुश्किल से पहुंचती है।
जबकि सभी प्रभागो की तरह छोटा गोंदिया प्रभाग में भी विकास की योजनाएं समान रूप से चलनी चाहिए पर ऐसा नहीं होने के करण मनसे के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा द्वारा
क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर परिषद से उन्हें दूर करवाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
छोटा गोंदिया स्थित चावड़ी चौक, गोवर्धन चौक,चिचबन मोहल्ले में पंप हाऊस के पानी की टँकी करीब 1 वर्ष से से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी उसकी सफाई नही की गई। जिसके कारण टंकियों की सफाई ना होने के कारण जीव जंतु का प्रमाण बढ़ रहा है।
जिसका परिसर के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है?
जिसको देखते हुए मनसे के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा द्वारा नगर परिषद जल प्रदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुमित खापर्डे से निवेदन देकर मांग की है कि जल्द से जल्द पंप हाउस के पानी की टंकी की सफाई साथ ही छोटा गोंदिया के समस्त कुओं की सफाई की जाए।
जिस पर नगर परिषद के अभियंता खापर्डे द्वारा जल्द ही छोटा गोंदिया के पंप हाऊस के पानी की टंकियों,कुओ की सफाई करवाने का आश्वासन दिया।





