31.2 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे नूतन विद्यालय,रामनगर में घर-घर तिरंगा रैली हर्षोल्लास से सम्पन्न

नूतन विद्यालय,रामनगर में घर-घर तिरंगा रैली हर्षोल्लास से सम्पन्न

0
35

blank

गोंदिया-स्वतंत्रता के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घर-घर तिरंगा,हर घर तिरंगा के अंतर्गत श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था द्वारा संचालित नूतन विद्यालय,रामनगर शाखा में कक्षा 5वी से 10 वी के विद्यार्थियों द्वारा
सामूहिक जनजागृति रैली का आयोजन किया गया।
रैली का आयोजन विद्यालय के प्रभारी डी.एम.राउत  व शिक्षक आर.जी.कटरे के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर आर.एस.पी.के गोंदिया जिले के भूतपूर्व ज़िला समादेशक सुहर्षचन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में आर.एस.पी.विद्यार्थियों द्वारा सम्पूर्ण विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व किया गया। साथ ही अमृत महोत्सव व यातायात के नियमो से संबंधित स्लोगन के जोरदार नारे विद्यार्थियों द्वारा जोर-शोर से लगवाए गए।जिससे सम्पूर्ण रामनगर भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा।
सम्पूर्ण रैली को सफल करने में नूतन विद्यालय के शिक्षक कुंदन शेंडे,शिक्षिका अनिता मेश्राम,मयूरी गजभिये ,श्रुतान्नवी चिंदालोरे ,परिचर चंद्रप्रकाश मौजे द्वारा अथक प्रयास किये गए।

blank