40.6 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे मालवांचल के परमार बंधुओंका बालाघाट मे भव्य स्वागत

मालवांचल के परमार बंधुओंका बालाघाट मे भव्य स्वागत

0
34

blank

बालाघाट,दि.24ः- राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा भारत के माध्यम से सोमवार को पंवार समाज भवन नर्मदा नगर वार्ड नम्बर 32 बालाघाट में पंवार समाज की एक और शाखा परमार शाखा के मुख्य अतिथि मालवा मध्यप्रदेश से नागपुर पधारे।मालवांचल से आए सभी स्वजातीय परमार बंधुओंका बालाघाट से सभी पंवार समाज संगठन के प्रमुख पधाधिकारियों ने स्वागत किया।

वैसे पंवार समाज की वर्धा तटीय शाखा और वैनगंगा तटीय शाखा का मिलन १९६५ मे हुआ था, और समाज के बुजुर्ग एवं सभी मान्यवरोंके अथक प्रयास से इसी साल 03 अप्रैल को मध्यप्रदेश के आष्टा जिले के भंवरा में महासभा के भव्य महाआधिवेशन के माध्यम से हमारी एक ओर मुख्य परमार शाखा का मिलन हुआ।और वर्तमान अध्यक्ष के प्रयास से मालवा के मुख्य अतिथि यों का स्वागत करने का सौभाग्य बालाघाट जिले के समाज बंधुओ को मिला।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महासभा के अध्यक्ष मुरलीधर टेंभरे एवं महासचिव पुष्पा निरंजन बिसेन, उपाध्यक्ष अशोक बिसेन, जिला अध्यक्ष ख़िरसागर पारधी, पंवार मांदी समिति के अध्यक्ष आर.सी.देशमुख,राजाभोज स्मारक समिति के अध्यक्ष आर.सी.अमुले,अन्नपूर्णा महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला टेम्भरे,इंदिरा बिसेन,रक्षा राज हरिनखेरे,पंवार समाज समिति दीनदयाल पुरम के अध्यक्ष डॉ.शेरसिंह बिसेन,राजाभोज स्मारक समिति के उपाध्यक्ष राज हरिनखेरे, पंवार समाज कोसमी समिति के अध्यक्ष शंकरलाल पटले,श्रीमती नेहा चौहान सहसचिव,बालराम शरणागत वरिष्ठ समाजसेवी नागपुर, रामनाथ ठाकुर वरिष्ठ समाजसेवी और दिलीप राहंगडाले, राहुल बिसेन, नरेश पारधी, खेमेन्द्र बाबा पारधी, थानेंद्र पटले, मनोज भैरम तपेश पटले अरुण तुरकर, महेंद्र अमुले गुनेंद्र बिसेन, विजय राहंगडाले, एवं साथी सामाजिक पदधीकारियो की उपस्थिति में आए हुए अतिथि दुर्गाप्रसाद परमार,अशोक परमार, महेश परमार,मनोज परमार,बन्नेसिंह परमार, का स्वागत जय स्तंभ चौक में किया गया। तत्पश्चात राजाभोज प्रतिमस्थल पर दर्शन फिर पंवार छात्रवास परिसर का भ्रमण कराया गया। मंचीय कार्यक्रम स्वागत एवं चर्चा परिचर्चा पंवार मंगल भवन वार्ड नम्बर 32 में किया गया, स्वागत उदबोधन पंवार समाज के जिलाध्यक्ष ख़िरसागर पारधी ने किया,आए हुए अतिथियों ने अपनी संस्कृति और यहां की संस्कृति परिवार रहन सहन और पूर्व इतिहास पर चर्चा परिचर्चा किये अपने उद्बोधन में अतिथियों ने परमार धर्मशाला उज्जैन और ओंकारेश्वर का भी उल्लेख किया और बताया कि वहां रहने एवं भोजन की व्यवस्था दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क है और सभी को आमंत्रित किया बताया कि जब भी आए तो अवश्य मिले, मेल मिलाप से एक दूसरे से पहचान बनती है। कार्यक्रम के अंत मे आभार रास्ट्रीय संगठन की महासचिव पुष्पा निरंजन बिसेन ने किया। ततपश्चात मोमेंटम शाल दे कर अतिथियों के साथ भोजन कर कार्यक्रम समापन किया गया।कार्यक्रम की व्यवस्था संचालन महासभा के कोषाध्यक्ष दिलीप राहंगडाले, सहसचिव मनोज भैरम ने की मंचीय संचालन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक बिसेन ने किया, और सभी समितियों के पदाधीकारियो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

blank