43.7 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…

आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…

0
33
file photo

blank

सुकमा  : जिला सुकमा में सुन्दरराज पी.पुलिस महानिरीक्षक , बस्तर रेंज जगदलपुर , अरविंद रॉय उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ परिचालन सुकमा रेंज , कमलोचन कश्यप , उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज के मार्गदर्शन व  सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा ,  किरन चव्हाण अति.पुलिस अधीक्षक नक्स .ऑप्स के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान व छ.ग. शासन के पुनर्वास नीति तथा जिला पुलिस  द्वारा चलाये जा रहे पूना नरकोम अभियान  नई सुबह – नई शुरूआत से प्रभावित होकर दक्षिण बस्तर बटा ० नं . 01 के सक्रिय हार्डकोर नक्सली द्वारा आत्मसमर्पण  किया गया, आत्मसमर्पित नक्सली 07 वर्षो से लगातार नक्सली संगठन में रहा सक्रिय जिस पर छ ग  शासन द्वारा 08 लाख रूपये का इनाम भी घोषित है  नक्सली को आत्मसमर्पित करने हेतु प्रोत्साहित करने में उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ  परिचालन सुकमा रेंज  फील्ड टीम का विशेष योगदान रहा आत्मसमर्पित नक्सली  दुधी भीमा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से  प्रभावित होकर व नक्सलियों के अमानवीय आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण , अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर  आज दिनांक 11 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में  सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक , दीपक कुमार सिंह  स्टाफ अधिकारी परिचालन रेंज सुकमा , किरण चव्हाण , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स ० जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर रहा हूँ । दुधी भीमा को आत्मसमर्पण कराने में उप पुलिस महानिरीक्षक ( परिचालन ) के रेंज फील्ड टीम ( RFT ) के अधिकारी /कर्मचारी कई दिनों से प्रयासरत थे । लगातार दूधी भीमा को प्रोत्साहित करने के फलस्वरूप दूधी भीमा द्वारा आत्मसमर्पण किया गया।

blank