35.7 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे छोटा गोंदिया, गोविंदपुर स्कूल की नई इमारत बनाएं :मनसे की मांग

छोटा गोंदिया, गोविंदपुर स्कूल की नई इमारत बनाएं :मनसे की मांग

0
46

blank

सांसद, विधायक, और जिलाधिकारी, न प.सीओ को दिया निवेदन

गोंदिया: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना गोंदिया की ओर से छोटा गोंदिया, गोविंदपुर प्रभाग में नगर परिषद गोंदिया द्वारा चलाई जा रही है मुंसिपल स्कूल,की इमारत की अवस्था एकदम जर्जर हो चुकी है।
इसके पश्चात भी आज गोंदिया शहर में सबसे ज्यादा विद्यार्थी सरकारी स्कूलों की तुलना में मनोर मुंसिपल गोविंदपुर हाई स्कूल में शिक्षा ले रहे हैं।
इस स्कूल में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र छोटा गोंदिया,गोविंदपुर,संजय नगर जैसे विकास से पिछड़े हुए क्षेत्र में रहते हैं। इस स्कूल में अधिकतर गरीब और सामान्य वर्ग के बच्चे ही शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
यहां पर हिंदी प्राथमिक,मराठी प्राथमिक और हाईस्कूल ऐसी तीन स्कूल है।
नगर परिषद द्वारा चलाई जाती है। जिसमें लगभग 1000 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। स्कूल की जर्जर अवस्था को देखते हुए स्थानीय निवासियों द्वारा प्रभाग में साक्षरता अभियान चलाकर के स्कूल की नई इमारत बनाने की मांग का निवेदन तैयार करके महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों से संपर्क कर स्कूल की नई इमारत बनाने की मांग की गई।
जिस पर मनसे पदाधिकारियों के माध्यम से और स्थानीय निवासियों के साथ गोंदिया जिले के सांसद सुनील जी मेंढे,गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद जी अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य परिणय फुके, गोंदिया जिले की जिलाधिकारी,नगर परिषद के मुख्यधिकारी को लिखित निवेदन दे कर के स्कूल की नई इमारत बनाने की मांग की गई है।
जिस पर गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही इमारत के नवनिर्माण में प्रयास करेंगे और सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने में भी मदद करेंगे। स्कूल की नई इमारत बांधकाम के लिए निवेदन देते समय मनसे जिला अध्यक्ष मनीष चौरागढे, जिला उपाध्यक्ष
मुकेश कुमार मिश्रा, जिला सचिव सुरेश ठाकरे, मनसे पूर्व शहर अध्यक्ष राजेश नागोसे, शहर उपाध्यक्ष क्षितिज वैद्य , संजू आपतुरकर,नानू चौधरी, दिलीप फाये,दुर्गेश भगत, सौरभ गौतम सामाजिक कार्यकर्ता राजू पंडितकर ,सुनील लांडे, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

blank