
जून 2022 में बीसीसीआई द्वारा खेल चुकी हैं विजयवाड़ा नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट..
गोंदिया। मिस्टिक्स क्रिकेट एकडेमी, गोंदिया की उभरती जांबाज खिलाड़ी जान्हवी रंगनाथन ने क्रिकेट जगत में फिर गोंदिया सहित विदर्भ का नाम रोशन किया है। जान्हवी के बेहतर प्रदर्शन को देख इस वर्ष अक्टूबर में हैदराबाद में खेले जाने वाले अंडर-19 लड़कियों के क्रिकेट मैच हेतु विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जान्हवी को टीम का कैप्टेन बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
हाल ही में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन(विसीए) की नीलिमा सोनकांबले की अध्यक्षता वाली महिला चयन समिति ने अंडर-19 वुमन्स टी-20 लीग 2022-23 की 15 सदस्यों वाली टीम का गठन किया है। उनमें गोंदिया की जान्हवी को टीम का कैप्टन बनाया गया है।
ये टीम आगामी 1 से 8 अक्टूबर 2022 को हैदराबाद में होने वाले लड़कियों के टूर्नामेंट में भाग लेंगी। विशेष है कि जान्हवी रंगनाथन इससे पूर्व जून 2022 में आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में हुई अंडर-19 लड़कियों के नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में बीसीसीआई द्वारा खेल चुकी है।
अब महिला टी-20 क्रिकेट टीम का कप्तान बनायें जाने पर गोंदिया का एवं विदर्भ का क्रिकेट के प्रति और रुझान बढ़ा है। जान्हवी के कोच उपेंद्र थापा है जिन्होंने उसके लिए कड़े प्रयास किये है।





