26.4 C
Gondiā
Tuesday, August 25, 2026
Home हिंदी खबरे किरसान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह

किरसान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह

0
22

गोरेगाव-  किरसान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गणखैरा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन के कार्यक्रम का पारितोषिक वितरण समारोह विशेष अतिथि प्रा.गुणवंत गाडेकर, अडवहोकेट दुष्यंत किरसान,मुख्याध्यापिका रूपा मिश्रा मिलट्री स्कूल गोंदिया, पाठशाला के संस्थापक डॉ एन.डी. किरसान एवं नलिनी किरसान, किरसान मिशन स्कूल गोरेगांव की मुख्याध्यापिका श्रीमती येडे इनके उपस्थिती मे संपन्न हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया। तत्पश्चात पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात पाठशाला की मुख्याध्यापिका पूजा शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया और पाठशाला की प्रगति एवं विद्यार्थियों के किए गए कार्य के बारे में बताया। उसके बाद प्रमुख अतिथि गुणवंत गाडेकर ने भाषण दिया। इस प्रकार सभी अतिथियों ने भाषण दिया। तत्पश्चात पाठशाला के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर लावणी प्रस्तुत की गई। माता -पिता से संबंधित सुंदर नाटिका भी प्रस्तुत की गई। शौर्य एवं रोहन द्वारा जुगलबंदी प्रस्तुत की गई। इन भी प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया। उसके बाद पाठशाला के कक्षा १०वी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा में पाठशाला में प्रथम, दिव्तीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया उन विद्यार्थियों का सत्कार किया गया। तत्पश्चात पाठशाला के जिन विद्यार्थियों ने खेल में भाग लेकर जो स्थान हासिल किया उन्हें अतिथियों द्वारा मैडल और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। उसके बाद विद्यार्थियों के पालको के लिए खेल का आयोजन किया गया और उन्हें बक्षिस दिया गया। और अंत में पाठशाला के सभी विद्यार्थियों,पालकों और शिक्षकों के लिए खाने का आयोजन किया गया। पाठशाला का संपूर्ण वातावरण आनंदित था। इस तरह से यह पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।