38.2 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गोंदिया द्वारा नेशनल आर्मी डे पर १५ जनवरी को...

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गोंदिया द्वारा नेशनल आर्मी डे पर १५ जनवरी को मैराथन स्पर्धा का आयोजन

0
19

डॉ. विकास जैन संहित गोंदिया आईएमए ने की धावकों से मैराथन में शामिल होने की अपील..

गोंदिया,दि.12- शहर में रचनात्मक, स्वास्थ्य जागरुकता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति के लिये निरंतर प्रयासरत आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) गोंदिया द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहा है, तथा इसी क्रम में अब नेशनल आर्मी डे के अवसर पर 15 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम से तीन ग्रुपों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। इस मैराथन दौड़ में 3, 8, और 16 किमी की मैराथन दोड़ का आयोजन किया गया है।
मैराथन दौड़ के आयोजन के संबंध में डॉ. विकास जैन ने बताया कि आईएमए गोंदिया द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में प्रथम 3 किमी की मैराथन इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरु होकर फुलचुर नाका तक संपन्न होकर वापस इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी 8 किमी की मैराथन दौड़ जो कि इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरु होकर कलेक्टर ऑफिस के समीप सारस चौक पहुंचकर वहां से वापस इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेगी।
इसी प्रकार 16 किमी की मैराथन दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरु होगी और फुलचुर नाका, सारस चौक होते हुए बालाघाट रोड फ्लाई ओवर तक पहुंचेगी, और वहां से वापस इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेगी। डॉ. विकास जैन ने आगे बताया कि तीन भागों में 3, 8 और 16 किमी की मैराथन दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरु होकर वापस इंदिरा गांधी स्टेडियम ही पहुंचेगी। १६ किमी की मैराथन सुबह 6 बजे से, 8 किमी की मैराथन दौड़ सुबह 6.30 बजे से और ३ किमी की मैराथन दौड़ सुबह 7 बजे से शुरु होगी।
डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि दो ग्रुप में 8 और 16 किमी मैराथन में मेल और फिमेल केटेगरी में अलग अलग प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिये जाएंगे। प्रथम पुरुस्कार के रुप में 11 हजार, द्वितीय पुरुस्कार के रुप में 5 हजार रुपये तथा तृतीय पुरुस्कार के रुप में 3 हजार रुपये प्रदान किये जाएंगे। 16 किमी की मैराथन में प्रथम विजेताओं को एक एक सायकल भी भेंट की जायेगी।
मैराथन दौड़ का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. चिन्मय गोतमारे की सदंपत्ति उपस्थिति में, तथा मुख्याधिकारी करण चौहान, डिवायएसपी श्री ताजने, थानेदार श्री सुर्यवंशी, यातायात पुलिस के बंसोड़े साहब भी मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे। मैराथन दौड़ में प्रतियोगियों की सुविधा के लिये सिटी पुलिस एवं गोंदिया नगर परिषद द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
डॉ. पियुष जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपये रखा गया है, तथा मैराथन प्रतियोगियों को आईएमए गोंदिया द्वारा टी शर्ट, फिनिशन मैडल, हेल्थी ब्रेकफास्ट, पोस्ट रन फिजियोथेरेपी आदि सहयोग प्रदान किया जायेगा, तथा प्रथम १000 प्रतियोगियों को रजिस्ट्रेशन पर टीशर्ट उपहार स्वरुप दी जायेगी।
आईएमए गोंदिया के अध्यक्ष डॉ. विकास जैन, डॉ. गौरव अग्रवाल तथा डॉ. पियुष जायसवाल द्वारा अधिक से अधिक संख्या में धावकों से मैराथन दौड़ में शामिल होने का आहवान किया गया है। रजिस्टे्रशन के लिये बीजे हॉस्पिटल में मि. बनकर से मो. 9923756619, राणा हॉस्पिटल सिविल लाईन से मो. 9730741298, भगत हॉस्पिटल रानी अवंतीबाई चौक गोंदिया से मो. 9326365196, देव हॉस्पिटल (डॉ. पियुष जायसवाल) गांधी प्रतिमा चौक से मो. 7875016755, अमृता डेंटल क्लिनिक दुर्गा चौक से मो. नंबर 7620588806 पर संपर्क किया जा सकता है।

blank