36.6 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे CM शिंदे के जन्मदिवस जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने माँ से दीर्घायु, बेहतर...

CM शिंदे के जन्मदिवस जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने माँ से दीर्घायु, बेहतर स्वास्थ्य व राज्य के प्रगति की कामना की

0
30

blank

केटीएस व बीजीडब्ल्यु शासकीय जिला अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण…

गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री एकनाथजी शिंदे के 9 फरवरी को जन्मदिवस के पावन अवसर पर बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना द्वारा शहर में कार्यक्रम आयोजित किये गए। शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे व सैकडों शिवसैनिकों द्वारा 9 फ़रवरी को सुबह के दौरान जिला सरकारी अस्पताल केटीएस रुग्णालय एवं महिला सरकारी जिला अस्पताल बिजीडब्ल्यू रुग्णालय में जाकर मरीजों को फलों का वितरण किया गया।

blank

इसी तरह यशस्वी मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के जन्मदिवस पर महाराष्ट्र के पुरोगामी विकास की प्रगति, दीर्घायु एवं बेहतर स्वास्थ्य हेतु महाआरती का आयोजन शहर के चांदनी चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर में शाम 7 बजे किया गया।महाआरती के दौरान शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने विधिवत पूजन व आरती की व माँ से मनोकामना हेतु माथा टेका।

इस महाआरती के दौरान जिलाप्रमुख श्री शिवहरे के साथ उपजिला प्रमुख गोलू डोहरे, यशवंत कटरे, विधानसभा संगठक पिंटू बावनकर, कार्यकारी संगठक सुधीर द्विवेदी, गोंदिया शहर प्रमुख बापी लांजेवार, युवा सेना अधिकारी आशु मक्कड़, उपशहर प्रमुख बिट्टू तिवारी, अमित नागपुरे, विनोद आगाशे, वीरेंद्र बिसेन, शिरीष टांडेकर, हर्ष इमलाह, पंकज सावंत, पप्पू अगडे, गोलू भारद्वाज, राजू नागरीकर, महिला सँगठिका सौ. दीप्ति मिश्रा, तालुका सँगठिका सौ. रोहिणी ठाकरे आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।

blank