37.1 C
Gondiā
Thursday, June 4, 2026
Home हिंदी खबरे SECR नागपुर डिवीजन डीआरएम नमिता त्रिपाठी की मुलाकात लेकर किया,भाजपा नेत्रियोंने किया...

SECR नागपुर डिवीजन डीआरएम नमिता त्रिपाठी की मुलाकात लेकर किया,भाजपा नेत्रियोंने किया अनेक मुद्दों पर ध्यानाकर्षण

0
184

blank

गोंदिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर विभाग में हाल ही पदस्थ हुई नई डीआरएम सुश्री नमिता त्रिपाठी के गोंदिया आगमन पर भारतीय महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी महिलाओ ने मुलाकात कर रेलवे से जुड़े अनेक मुद्दों को उनके समक्ष रख समाधान करने की मांग की।
भाजपा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने डीआरएम नमिता त्रिपाठी का ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि गोंदिया रेलवे जंक्शन होने से यहां रेल कर्मचारियों की भारी है, बावजूद गोंदिया में सेंट्रल स्कूल (केंद्रीय विद्यालय) का ना होना बड़ी कमी है। इसके अलावा डेली आवागमन होने वाली गोंदिया बालाघाट पैसेंजर में यात्रा करने वाली महिलाओं की असुविधा और लेटलतीफी की समस्या बनी हुई है। गोंदिया में पदस्थ रेल कर्मचारियों की महिलाओं की समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
इन सभी विषयों का DRM मैडम ने संज्ञान लेकर इसके जल्द निराकरण हेतु महिलाओं को आश्वस्त किया। भेंट के दौरान गोंदिया जिला भाजपा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी में श्रीमती शुभा भारद्वाज, श्रीमती धर्मिष्ठा सेंगर, डॉ शालिनी डोंगरे आदि की प्रमुख उपस्थिति रही।

blank