37.3 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे 47.63 करोड़ की लागत से गोंदिया रेलवे उड़ान पुल का होगा निर्माण

47.63 करोड़ की लागत से गोंदिया रेलवे उड़ान पुल का होगा निर्माण

0
121

blank

गोंदिया -रेलवे का ब्रिटीशकालीन उड़ान पुल को पिछले एक वर्ष पूर्व ढहाया गया था। उस दौरान इतना प्रचार-प्रसार किया गया था कि जल्द ही नए उड़ान पुल का निर्माण किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लंबे अंतराल एक वर्ष के बाद इस प्रक्रिया को शुरू कर निर्माण कार्य के लिए निधी को मंजूरी दी गई है। बताया गया है कि इस नए उड़ान पुल निर्माण के लिए 47.63 करोड़ रूपए की निधी मिल चुकी है। नए उड़ान पुल निर्माण की प्रक्रिया को जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। इस तरह की जानकारी भी सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग गोंदिया द्वारा दी गई है।
बता दें कि जिला मुख्यालय से गोंदिया-कोहमारा व बालाघाट मार्ग को जोड़ने वाला रेलवे का पुराना पुल ब्रिटीश काल से शुरू था। लेकिन पिछले कई वर्षों से जीर्ण अवस्था में पहुंच चुका था, इसके बावजूद भी इस पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू था। जीर्ण पुल की स्थिती को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी नयना गुंडे ने 2 मई 2022 को एक आदेश जारी किया था कि इस पुल से आवागमन को बंद किया जाए। इस आदेश के तहत 4 मई 2022 से इस पुलिया को बंद कर दिया गया ओर जून-जुलाई 2022 को पुलिया को ढहा दिया गया। उस समय इतना प्रचार-प्रसार हुआ था कि जल्द ही नए उड़ान पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। एक वर्ष के बाद नए उड़ान पुल की प्रक्रिया को गति दी गई। बताया गया है कि नए उड़ान पुल निर्माण के लिए शासन ने 47.63 करोड़ रूपए की निधी मंजूर कर दी है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिसे जल्द ही पुरा किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए उड़ान पुल के निर्माण कार्य को सितंबर 2023 के बाद ही प्रारंभ किया जाएगा।

blank