41.4 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे गोरेगांव-सोनी-ठाणा मार्ग से खतरो भरा सफर

गोरेगांव-सोनी-ठाणा मार्ग से खतरो भरा सफर

0
30

blank

गोरेगांव- तहसील अंतर्गत गोरेगांव-सोनी-ठाणा जिला मार्ग गुजरता है। लेकिन इस मार्ग का उपयाेग भारी वाहनो के साथ राष्ट्रीय महामार्ग की तरह वाहन चालको द्वारा किया जा रहा है। जिस कारण इस सड़क की हालत इतनी खस्ताहल हो गई है कि इस मार्ग से सफर करना किसी खतरे से कम नहीं है। इस मार्ग पर हमेशा दुर्घटनाओ की घटनाएं सामने आती है।
बता दें कि गोरेगांव-सोनी-ठाणा मार्ग आमगांव-गोंदिया हायवे को जोड़ता है। लेकिन गांेदिया-आमगांव हायवे का पिछले अनेक माह से काम शुरू रहने से भारी वाहन तथा अन्य वाहनो का आवागमन इस मार्ग से किया जा रहा है। 25 से 30 टन के भारी वाहन भी इसी मार्ग से गोंदिया, नागपुर मार्ग की ओर गुजरते है। जिस कारण सड़क के दोनो किनारे नाली में तब्दील हो गए है। यदि कोई दोनों दिशा से बड़े वाहन आ जाते है तो दोपहिया वाहन चालको को सड़क के नीचे उतरने के लिए जगह नहीं मिलती। यदि सड़क के नीचे दोपहिया वाहन को उतारने का प्रयास भी किया जाता है तो दुर्घटना का शिकार होना निश्चित हो जाता है। अब तो बारिश का समय होने से सड़क के दाेनो किनारे नालियो में तब्दील हो गए है। जिससे प्रति दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं घटित हो रही है। क्षेत्रवासियो की मांग है कि सड़क का चौड़ाईकरण किया जाए या भारी वाहनो के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

blank