
रात में हो रही अनेक दुर्घटनाएं
दंडात्मक कार्यवाही की जाए मालिक पर
तिरोड़ा-मवेशियों के चलते सड़को पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।। मुख्य मार्ग से लेकर गली मोहल्ले में भी जानवरो की संख्या बढ़ती जा रही है। रात के समय वाहन चलाने से मार्ग पर बैठे हुए मवेशी नजर ही नहीं आते ।। जिसकी वजह से वाहन चालक तथा मवेशी भी गंभीर जख्मी हो जाते है। जिसकी वजह से कभी भी वाहन चालक व मवेशी की जान चली जाती है।। कभी कभी तो ऐसा होता है की मवेशी का मालिक दुर्घटना होने के बाद भी अपने मवेशी लेने नही आता । और जब आता है तो उस मवेशी की जान चली जाती है। और जो मार्ग में मवेशी घूम रहे है वह अधिकतर पालतू ही है , जो सिर्फ दूध निकालने के समय मालक अपने घर ले जा लेता है व उसके बाद खुला छोड़ देता है जो मवेशी मुख्य मार्ग में आकर बैठ जाते है बड़ी संख्या में और फिर रात के समय वाहन चालकों को नजर नहीं आते जिसकी वजह से दुर्घटनाएं होती है। अनेक बार तो ऐसा भी होता है की मवेशी मालक दुर्घटना होने पर भी अपने मवेशी को लेने नही आते है। इस समस्या को लेकर कारगर उपाय नहीं निकल पा रहा है। इसे दूर करने के लिए कदम उठाने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है। कई बार नगर परिषद, तहसीलदार को ज्ञापन देके सूचित किया जा चुका है। पर उचित कार्यवाही नही होने की वजह से वाहन चालकों की जान पर बन आती है।
दंडात्मक कार्यवाही की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है। मवेशियों के मालक ने इन्हे घर पर या अपने कोठे में रखना चाहिए। परंतु ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की जा रही है। कांजी हाउस जो इनके लिए बने हुए रहते है वो शहर में ही नदारद है। जिससे सड़को पर मवेशियों का झुंड नजर आता है।
मुख्य चौराहों व बाजारों में इनका जमावड़ा नजर आता है। और कभी कभी इनके आपस में लड़ने की वजह से वाहन और आम नागरिक भी चपेट में आ जाता है। जिससे गंभीर घायल हो जाते है आम नागरिक, मवेशियों की धार पकड़ के लिए नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया जाना जरूरी है। ऐसी मांग तिरोड़ा नागरिकों द्वारा की जा रही है।





