41.3 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home गुन्हेवार्ता नरपी के जंगल में मिला विस्फोटक डंप, सुतली बम सहित नक्सली साहित्य...

नरपी के जंगल में मिला विस्फोटक डंप, सुतली बम सहित नक्सली साहित्य बरामद

0
28

blank

बालाघाट,। नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालाघाट के लांजी थाना अंतर्गत नरपी के घने जंगल में सीआरपीएफ और हॉक फोर्स की सर्चिंग में नक्सलियों द्वारा छिपाया गया विस्फोटक डंप बरामद किया है। मंगलवार देर शाम तक चली इस कार्रवाई में जवानों ने विस्पोटक डंप में सुतली बम, बैनर, नक्सली साहित्य सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की है।जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मलाजखंड और टाडा दलम के नक्सली सदस्य अवैध शस्त्र और गोला बारूद के दम पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने और जिले में अशांति फैलाने की योजना बना रहे हैं।

मंगलवार को सर्चिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर सर्च आॅॅफरेशन चलाया गया, जिसमें नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर छिपाए गए विस्फोटक डंप को खोदकर निकाला गया। डंप मिलने के बाद पुलिस और ज्यादा चौकन्नी हो गई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नक्सली डंप मिलना कहीं न कहीं नक्सलियों के मंसूबों की ओर इशारा कर रहा है।बीते कुछ दिनों से बालाघाट क्षेत्र में नक्सलियों की हलचल बढ़ रही है। बीते दिनों नक्सलियों के पोस्टर और बैनर बरामद हुए थे। वहीं इसी साल नक्सल एनकाउंटर में कुछ नक्सली भी मारे गए थे।

blank