
गोंदिया,दि.23- महाराष्ट्र राज्य आंगणवाड़ी बालवाड़ी कर्मचारी यूनियन आयटक गोंदिया जिला द्वारा आज दिनांक २२ दिसबंर को महाराष्ट्र राज्य की महिला बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे को अंगणवाडी सेविका,सहायिका,मिनी आंगनवाड़ी कर्मचारीयो की मांगों का ज्ञापन दिया गया। जिसमें अगणंवाडी सेविका को २६ हजार रुपये व २० हजार रुपये वेतन,पेन्शन पीएफ गेज्युटी, नया मोबाईल आदि मांगों का समावेश था।युनियन के राज्य उपाध्यक्ष कॉ हौसलाल रहांगडाले,राज्य सचिव विठा पवार,जिला उपाध्यक्ष,विना गौतम, संगठन सचिव लालेश्वरी शरणागत, राजलक्ष्मी हरिनखेडे, जिला उपाध्यक्ष देवांगना अबुंले, लोबतंगडुलमा, संध्या लोखंडे, काॅ सुरेश रंगारी, प्रणिता रंगारी संगठन सचिव इनका प्रतिनिधि मंडल में समावेश था।





