35.7 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे गणेश नगर नगरपरिषद स्कूल की छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा में लहराया परचम!

गणेश नगर नगरपरिषद स्कूल की छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा में लहराया परचम!

0
172

blank

गोंदिया (प्रतिनिधि): नगरपरिषद मराठी पूर्व माध्यमिक शाला, गणेश नगर की छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

कुमारी भाग्यश्री संतोष कावडे और कुमारी लीना उमेशकुमार सोनकुसरे ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। इन छात्राओं के मार्गदर्शक शिक्षक तुषार सिंगनजुडे सर का योगदान सराहनीय रहा।

विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री मरस्कोल्हे सर, विनोदी मेश्राम सर तथा सभी शिक्षकगण और पालकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

blank