
गोंदिया,१५ जुलाई-. राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे ग्राम इर्री में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधीश प्रजित नायर के हस्ते जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर की उपस्थिति में किया जाएगा. अध्यक्षता नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अविनाश लाड़ करेंगे. प्रमुख अतिथि के रुप में आईएएस साई किरण नंदला, उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत, लिड डिस्ट्रीक्ट मैनेजर नरेंद्र मडावी, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी निलेश कानवडे, आत्मा के डायरेक्टर अजित अडसुले, पर्यवरण तज्ञ डा. सत्यप्रकाश मेहरा, पूर्व समाज कल्याण अधिकारी अनिल देशमुख, आनंद मेश्राम, सुरेशचंद्र टेटे, सारंग पटले, लक्ष्मी रवि तरोणे, देवानंद गडपायले, रामेश्वर जमईवार, हरिहर कुहिकार, भाऊलाल तरोणे उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील श्री गणेश ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था के सचिव विजय बहेकार ने की है. उल्लेखनीय है कि नाबार्ड की स्थापना के 44 वर्ष पुर्ण हो गए है. जिससे स्थापना दिवस पर भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है.




