
बालाघाट –मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण युवा केंद्र में पदस्थ समस्त युवा समन्वयकों की 2024- 25 दो वर्षों की वार्षिक श्रेष्ठ उपलब्धियों एवं श्रेष्ठ कार्य की जानकारी मांगी गई थी । इस अवसर पर मध्य प्रदेश के लगभग 250 ब्लॉक युवा समन्वयको की मीटिंग दिनांक 18 जुलाई को सुभाष भवन भोपाल में बैठक रखी गई । जिसमें मध्यप्रदेश शासन के खेल मंत्री विश्वास सारंग, खेल संचालक राकेश गुप्ता एवं उपसंचालक बालू यादव एवं प्रदेश के समस्त खेल अधिकारी उपस्थिति थे । इस बैठक में 6 युवा समन्वयंको को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया । इसी क्रम में बालाघाट को गौरवान्वित करने वाला क्षण आया जब राजेश बंबुरे ब्लॉक युवा समन्वयक विकासखंड बैहर को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
राजेश बंबुरे ने बताया कि उसके द्वारा जेंडर आधारित हिंसा जागरूकता अभियान पखवाड़ा का प्रचार प्रसार खेल और युवा विभाग बैहर बालाघाट के सहयोग से किया गया है। महिला सशक्तिकरण आत्मरक्षा प्रदर्शन के अंतर्गत 26 जनवरी 2025 को बैहर में आयोजित समारोह में उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने राजेश बंबुरे को निरंतर आदिवासी अंचल बैहर, बालाघाट में सकारात्मक कार्य करने के लिए शाबाशी दी। इस कार्यक्रम में राजेश को प्रदेश के लगभग 250 विकासखण्ड युवा समन्वयको में से श्रेष्ठ कार्य के लिए चयनित किया गया। इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नवजीत सिंह परिहार, जिला कराटे खेल प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष नरेश धुवारे, पूर्व खेल अधिकारी के.के.चौरसिया,खेल प्रशिक्षक कमल तेलासे आदिवासी विकास विभाग, बैहर उत्कृष्ट विद्यालय, प्राचार्य आलोक कुमार चौरे, शिक्षा विभाग से शैलेंद्र यादव, आकाशवाणी प्रतिनिधि अजय बेस, हॉकी प्रशिक्षक श्रीमती सुनीता सिद्दीकी, विभागीय कार्यालय कर्मचारी योगेंद्र पटले एवं धीरज डोंगरे, ऐ बी फिटनेस प्रशिक्षक ओमप्रकाश दमाहे, खेलो इंडिया कोच सुश्री आशु पवार, समस्त युवा समन्वयक क्रमशः श्रीमती ममता बिसेन, श्रीमती रितु परते, श्रीमती रीना रत्नरे,खेमलाल बरकडे,संतोष पारधी, श्रीमती दिव्या मोहारे, प्रज्ञात वासनिक कार्यालय सहायक श्री दीपक अवचट एवं मुलना स्टेडियम के समस्त कोच एवं बालाघाट के सभी खेल प्रेमियों ने राजेश को शुभकामनाएं दी है।





