42.4 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे बैटर गोंदिया ने गोंदिया के ‘शिखर पर तिरंगा’ फहराया, चलाया स्वच्छता अभियान

बैटर गोंदिया ने गोंदिया के ‘शिखर पर तिरंगा’ फहराया, चलाया स्वच्छता अभियान

0
66

blank

गोंदिया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Better Gondia द्वारा आयोजित ‘शिखर पर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत गोंदिया के युवाओं ने गढ़माता पहाड़ी की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया।
सुबह करीब 7 बजे युवाओं का दल शंकर चौक से रवाना होकर पांगड़ी पहुँचा और वहाँ से ट्रैकिंग करते हुए गढ़माता मंदिर परिसर तक पहुंचा। चोटी पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा, जिसने प्रतिभागियों को देशभक्ति के माहौल से भर दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्वच्छता अभियान रहा। युवाओं ने पहाड़ी पर फैले प्लास्टिक कचरे—बिस्किट-चिप्स के रैपर और पानी की बोतलें—बोरियों में इकट्ठा करके पहाड़ से नीचे लाकर उसका निराकरण किया।इस आयोजन में जिला प्रशासन का भी सहयोग रहा। जिला कलेक्टर प्रजीत नायर और उपवन संरक्षक (DCF) पवन कुमार जोंग ने सकारात्मक मदद दी। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने वनरक्षकों की तैनाती की ताकि प्रतिभागियों को वन्यजीवों से कोई खतरा न हो।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, स्वास्थ्य, प्रकृति से जुड़ाव और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना है। “बेहतर भारत के लिए बेहतर गोंदिया” के संकल्प के साथ यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस का एक अनोखा उदाहरण बना।

blank