35.8 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे शहर व ग्रामीण के प्रलंबित अनेक मुद्दों को गति देने कलेक्ट्रेट में...

शहर व ग्रामीण के प्रलंबित अनेक मुद्दों को गति देने कलेक्ट्रेट में विधायक अग्रवाल ने लगाई बैठक

0
123

blank

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी विभागों के आला अफसर, कार्यो की हुई समीक्षा
गोंदिया : गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण व आवश्यक मुद्दों के कार्यो की समीक्षा लेने विधायक विनोद अग्रवाल फिर एक बार सक्रिय भूमिका में नजर आए। इस दौरान जिलाधिकारी श्री प्रजीत नायर की अगुवाई में सर्व विभाग के आला अधिकारियों की उपस्थित रही।
बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल ने जयस्तंभ चौक स्थित एक्साइज/वनविभाग की जमीन पंचायत समिति को हस्तांतरण करने, विविध शासकीय प्रकल्पों के लिए जगह उपलब्ध कराने, कृषि महाविद्यालय, जिला ग्रंथालय, आदिवासी छात्रावास, ओबीसी छात्रावास, केंद्रीय विद्यालय, घनकचरा प्रकल्प, आदिवासी भवन एवं मागासवर्गीय विद्यार्थी छात्रावास के संदर्भ में इन कार्यो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं प्रलंबित कार्यो को गति देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोंदिया शहर में नागरिकों को उत्पन्न हो रही आधार कार्ड बनाने की तकलीफों को देख आधार सेंटर बढ़ाने, रजेगांव – काटी मध्यम प्रकल्प अंतर्गत ग्राम सावरी, रावणवाड़ी एवं लोधीटोला के किसानो को जमीन का मुआवजा देने, बिरसी एयरपोर्ट के लिए पुनर्वसन बाधितो की समस्या हल करने एवं पुनर्वसन ग्राम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य पर चर्चा कर उन कार्यो की समीक्षा की। बिरसी एयरपोर्ट से बाधित सड़कों के कार्य एवं पुनवर्सन मामले पर जोर देकर पुनर्वसन प्रस्ताव को रद्द कर नए सिरे से करने व 106 बाधित परिवारों को नागरी सुविधा के साथ दुगुना मुआवजा देने, जिन पुराने बसे परिवार को उजाड़ा गया उनका पुनर्वसन करने पर चर्चा कर इन कार्यो को तेजगति देने के निर्देश दिए।
इनके अलावा परसवाड़ा – कामठा रास्ता निर्माण, पांगोली नदी का पुनर्जीवन करने, श्रीगणेश एवं माँ दुर्गा एवं अन्य विसर्जन हेतु मार्ग निकालने, प्रोत्साहन राशि हेतु पुनः ७/१२ ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू करने, पुजारीटोला, कासा ग्राम का पुनर्वसन, माँडोदेवी पर्यटन विकास, पिछले ५ वर्ष में अतिवृष्टि से खेती व घरों के नुकसान भरपाई अनुदान मंजूरी का प्रस्ताव सरकार को भेजने, बीम पोर्टल में आनेवाली समस्या का समाधान, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर वार्ड, सिंगल टोली में रमाई आवास योजना (शहरी) अंतर्गत अतिक्रमण निकाले गए परिवारों को घरकूल मंजूर करने एवं आदिवासी सांस्कृतिक समाज भवन निर्माण करने जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

blank