
गोंदिया,दि.५ सितंंबरः-महाराष्ट्र राज्य अगनंवाडी बाल कर्मचारी युनियन आयटक गोदिया जिला द्वारा 8 सितंबर को सुबह ११ बजे चिमूर-गडचिरोली के सासंद डॉ नामदेवराव किरसान के आमगांव स्थित संपर्क कार्यालय और राज्यसभा सासंद प्रफुल पटेल के गोदिया कार्यालय में 3 बजे मांगो का ज्ञापन दिया जायेगा.
आगणंवाडी सेविकापर एफआरएस की शक्ति केंद्र सरकार द्वारा रोकी जाय. केन्द्र सरकार ने 2014 से आगणंवाडी सेविका मदतनिस के मानधन में एक भी बढोत्तरी नहीं की है वह बढाई जाय. आगणंवाडी सेविका मदतनिसो को पेन्शन ग्रॅज्युटी लागू की जाय.आगणंवाडी सेविका से रिक्त पद पर सुपरवाइजर नियुक्त किया जाय. सेविका मदतनिस को कर्मचारी का दर्जा दिया जाय.आदि मांगो का निवेदन 8 सितंबर को दिया जायेगा,एैसी जानकारी राज्य उपाध्यक्ष हौसलाल रहांगडाले,राज्य सचिव विठा पवार,जिलाध्यक्ष शकुंतला फटिग पोणीॅमा,जिवनकला वैद्यने दी है.आगणंवाडी सेविका मदतनिस को खासदार कार्यालय के समक्ष उपस्थित रहने की अपील की है.





