
दूधिया रोशनी से जगमगाएगा छोटा गोंदिया प्रभाग : मुकेश कुमार मिश्रा
गोंदिया: गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शहर के बाकी प्रभागों को की अपेक्षा विकास से कोसों दूर रहने वाले छोटा गोंदिया प्रभाग 15 में जहां अनगिनत समस्याएं हैं।जिसमें प्रमुखता से प्रभाग के अंदर कई जगहों पर स्टेट लाइट न होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रभाग में अधिकतर रास्तों पर काफी बार सांप और बिच्छू निकलने की भी घटनाएं घटित हो चुकी है। साथ ही रास्तों में लाइट न होने से अंधेरा का फायदा उठाकर कुछ और सामाजिक तत्व रास्तों पर अपना अड्डा रात के अंधेरे में बनाये रहते हैं।
रास्ते पर लाइट न होने से अंधेरे के कारण कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती थी।प्रभाग वासीयो की समस्याओं को देखकर और छोटा गोंदिया प्रभाग वासियो की मांग पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार मिश्रा द्वारा करीब दो वर्षों से नगर परिषद के मुख्यधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, विधायक विनोद जी अग्रवाल ,पूर्व विधायक राजेंद्र जी जैन, को प्रभाग की समस्याओं से अवगत कराया गया कि की प्रभाग में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट की नितांत आवश्यकता है।
जिसको देखते हुए छोटा गोंदिया प्रभाग में नगर परिषद गोंदिया द्वारा 30 लाइट के पोल लगाने का निर्णय किया गया।
जिसकी शुरुआत प्रथम चरण में दिगम्बर जी इठोले ,लिखीराम जी कावड़े, सुरेंद्र वाढई सर ,नामदेव बहेकार ,श्याम बुलाखे, रोशन पाचे, शाइस्ता अंसारी, अशोक बल्ले, ,गोपीचंद छुरा,,प्रमोद काडे, वीरेंद्र मुटकुरे व छोटा गोंदिया के राधा कृष्ण कालोनी, हनुमान मंदिर परिसर व शारदा मंदिर चौक के पीछे चिचबन मोहल्ले में कैलाश जी रंहागडाले के घर के पीछे के परिसर में लाइट लगाने के कार्य की शुरूवात की गई है।
जीसमें अभी नगर परिषद के द्वारा कुछ जगह पोल लगाए जा रहे हैं।जल्द ही दीपावली के पूर्व नगर परिषद गोंदिया द्वारा बताया गया है 30 लाईट लगने के बाद संपूर्ण छोटा गोंदिया परिसर दूधिया रोशनी से जगमगाएगा।परिसर में लाइट लगने के कारण छोटा गोंदिया परिसर के नागरिक को में काफी खुशी का माहौल देखा गया। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार मिश्रा के प्रयासों से लाइट लगाने की प्रशंसा की जा रही है।





