37.9 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे विधायक विनोद अग्रवाल के संकल्पों से नए स्वरूप में साकार हुआ सुभाष...

विधायक विनोद अग्रवाल के संकल्पों से नए स्वरूप में साकार हुआ सुभाष गार्डन

0
72

blank

बचपन से पचपन तक के लिए हर पर्यायी और बेहतर सुविधा, ऐसे और पार्क शहर में बनाने का संकल्प

प्रतिनिधि। गोंदिया-शहर के वर्षों पुराने एकमेव सुभाष गार्डन को 1 वर्ष तक चले आधुनिक, सुज्ज नवीनीकरण कार्य के बाद अब आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। इस गार्डन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कर इस उद्यान को नेताजी सुभाषचंद्र बोस उद्यान नाम दिया गया।

25 सितंबर को गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते आम नागरिकों की उपस्थिति में इसका उद्यान का उद्घाटन किया। विधायक अग्रवाल ने उद्घाटन के पश्चात कहा कि, ये नेताजी सुभाषचंद्र बोस उद्यान अब आमनागरिकों को नए स्वरूप, नई पहचान के साथ समर्पित है।

गौर हो कि सुभाष उद्यान वर्षों पुराना और शहर का एकमात्र पार्क था, जहाँ समस्याओं का अंबार था। व्यवस्था अपर्याप्त होने से ये अपनी आभा खोते जा रहा था। विधायक विनोद अग्रवाल ने इस शहर की पहचान को सुसज्ज और आधुनिक बनाने हेतु स्वयं सामने आकर अपनी इच्छा शक्ति से इसके नवीनीकरण का वचन गोंदिया वासियों को दिया। आज 1 साल बाद ये नेताजी सुभाषचंद्र बोस उद्यान अब आम लोगो को समर्पित है।blank

इस पार्क में शुद्ध आरओ वाली पेयजल व्यवस्था, महिला-पुरुषों के लिए शौचालय, बुजुर्गों के लिए बैठक व्यवस्था, पुराने शिव मंदिर का नवीनीकरण, योगा कक्ष, नन्हे बच्चों के लिए झूले, स्लाइडिंग, खेल मैदान, महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था, बैडमिंटन कोर्ट, चेस टेबल, मॉर्निंग वॉक, ग्रीन जिम, जगह जगह आकर्षक प्राणियों की कलाकृति, कृतिम जानवर, फव्वारे, 75 किस्म के 30 हजार नए पौधे, रात में पार्क को और सुंदर बनाने डेढ़ सौ से अधिक लाइटें, टूर्नामेंट कक्ष, बैठक कक्ष, लाइब्रेरी सहित अनेक सुविधाओं से इसे सुसज्जित और पर्यावरणीय रूप में ढाला गया है जिससे इसकी सुंदरता में चार चांद लग गए है।

आने वाले कुछ माह में इस पार्क में दूसरे चरण पर पार्किंग व्यवस्था पर कार्य शुरू किया जाएगा जिससे आने वालों वाहनों की परेशानियों को सुलभ सुविधा उपलब्ध हो। विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि, मेरा संकल्प है कि शहर अन्य हिस्सों में भी ऐसे ही पार्क का निर्माण हो इसके लिए मेरे प्रयास तेज है। हम शहर को सुंदरता देने के साथ ही आम नागरिकों को बेहतर और स्वस्थ्य स्वास्थ्य कैसे दे इस पर कार्य करने का प्रयास कर रहे है।

blank