38.2 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे पुर्व जि.प.सदस्य कुंदन कटारे बने लोधी समाज गोंदिया के जिला अध्यक्ष

पुर्व जि.प.सदस्य कुंदन कटारे बने लोधी समाज गोंदिया के जिला अध्यक्ष

0
427

blank

गोंदिया,दि.११ नवबंरः अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन (सहकारी बैंक हॉल, गांधी सागर उप राजधानी संतरा नगरी नागपुर मे राष्ट्रीय अध्यक्ष (डेविड) विपिन वर्मा,उत्तरप्रदेश के एटा से विधायक तथा तेनसिंह लोधा,महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष तेजसिंह सावजी राष्ट्रीय सचिव, प्रवीण कान्होले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दत्तूसिंह परदेसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्रीमती कंचन करमरकर राष्ट्रीय महासचिव, श्रीमती कविता ठाकरे राष्ट्रीय सचिव, नामदेव मनसावाले राष्ट्रीय प्रचार सचिव, राधेश्याम नागपुरे राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, सुभाष नोरोलीया प्रदेश उपाध्यक्ष, मोरेश्वर मुटकुरे राष्ट्रीय सदस्य सहित तमाम प्रतिष्ठित उच्च पदाधिकारी के उपस्थिति मे गोंदिया जिला पंचायत के पुर्व सदस्य कुंदन डूडीराम कटारे(चिरामणटोला/ कामठा,गोंदिया) को लोधी समाज गोंदिया का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ज्ञात हो कि आजादी के समय से ही भारत के पहले लोधी सांसद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गुरु, त्यागमूर्ति संत प्रवर शिक्षा के सागर स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी के सदस्यता मे ‘अखिल भारतीय लोधी महासभा’ भारत देश की पहली रजिस्टर्ड महासभा का गठन हुआ था जो लोधी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है।
विशेष उल्लेखनीय है की लोधा लोधी लोध महासभा गोंदिया के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय पुनाजी लिल्हारे के स्वर्गवास के बाद लोधी समाज गोंदिया का जिला अध्यक्ष पद रिक्त/खाली हो गया था इसलिए इस पद पर अति शीघ्र अध्यक्ष की नियुक्ति होना था, यह बात अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा के संज्ञान मे आते ही उन्होंने नागपुर के सम्मेलन मे बहुमुखी प्रतिभा के धनी समाजसेवी कुंदन डूडीराम कटारे (चिरामण टोला कामठा) को उनके समाज सेवा से प्रेरित होकर लोधी समाज गोंदिया का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय लोधी महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मानिक सिंह मैनावाले सोलापुर तथा उस समय के सभी पदाधिकारियों एवं गोंदिया लोधी समाज के अथक प्रयासो से ही 2004 मे लोधी समाज महाराष्ट्र मे ओबीसी मे शामिल हुआ था।
ध्यान रहे कि विगत 25 वर्षों से लोधी कुंदन भाऊ कटारे एक जाने-माने प्रसिद्ध प्रतिष्ठित सक्रिय सामाजिक व्यक्ति के रूप मे विख्यात है। राजनीति क्षेत्र मे सेवा सहकारी अध्यक्ष , जिला परिषद सदस्य, कृषि उत्पन्न बाजार समिती संचालक , सहकारी धान गिरनी अध्यक्ष व संचालक सहित तमाम उच्च पदो पर आसीन रहे है, हर क्षेत्र मे बहुजन समाज को लेकर चलने वाले एक शानदार नायक एवं लोधी समाज के लिए सदा तत्पर रहने वाले समर्पित शानदार व्यक्तिमत्व है।
श्री कुंदन कटारे जी के जिला अध्यक्ष नियुक्ति होने पर निश्चित ही लोधी समाज गोंदिया सामाजिक राजनीतिक शैक्षणिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत होकर प्रगति पथ पर अग्रसर होगा।
कुंदन भाऊ डूडीराम कटारे ने कहा कि “उनकी लोधी समाज गोंदिया जिलाध्यक्ष की नियुक्ति समाज के हर व्यक्ति के जिला अध्यक्ष के रूप मे नियुक्ति है और मै संकल्प बद्ध होकर लोधी युवा शक्ति, नारीशक्ति तथा किसानो के साथ समृद्ध कुरीति मुक्त, नशा मुक्त, सशक्त स्वस्थ शिक्षित संस्कृतीमय समाज का निर्माण एवं सर्वांगीण विकास व कृषि आधारित लोधी समाज को उच्च तकनीकी कृषि सेवा मे लाना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है और सबको साथ लेकर लोधी समाज महाराष्ट्र को केंद्र की ओबीसी की सूची मे शामिल करने का संकल्प रहेगा”। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राधेश्याम नागपुरे, यादनलाल बनोटे, युवराज बिरनवार, झनकलाल ढ़ेकवार, मदनलाल चीखलोंडे, यशवंत दमाहे, रमेश मुटकुरे, शिवनारायण नागपुरे, नीरज उपवंशी, दिनेश दमाहे, प्रकाश नागपुरे, खेमराज माहुले, रतन मंडिया, नरेंद्र लिल्हारे, हेमंत हीरापुरे, राजा वर्मा ,राहुल नागपुरे सहित तमाम लोधी समाज के वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोधी समाज गोंदिया जिला अध्यक्ष पद पर कुंदन भाऊ कटारे जैसे वरिष्ठ बुद्धिमान सेवाभावी वाले व्यक्तित्व को लोधी समाज गोंदिया का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त लोधी समाज गोंदिया के गांव गांव शहर शहर सर्वत्र हर्ष की लहर है एवं हर कोई कुंदन भाऊ कटारे  की प्रशंसा व अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दे रहे है। पप्पु अटरे,अर्जुन नागपुरे,शिव नागपुरे, राजीव ठकरेले, यादनलाल बनोटे, अतुल शेंडे, मुकेश नागपुरे ,शंकरलाल मस्करे,लवलेश नागपुरे, पुनाप्रसाद लिल्हारे, डॉक्टर अजय बिरनवार, प्रवीण धामडे, आकाश नागपुरे ,नरेंद्र चीखलोंडे, नरहर प्रसाद मस्करे ,धनलाल अटरे, नरेश बीरनवार, मुकेश (भैयाजी) नागपुरे सहित तमाम लोधी समाज गोंदिया के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने उनके नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है तथा उनकी मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनका अभिनंदन किया और लोधी समाज गोंदिया के लिए इस पल को स्वर्णिम क्षण बताया।

blank