33.9 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे बचपन प्ले स्कूल नवजीवन कॉलोनी में फ्री डेंटल चेकअप

बचपन प्ले स्कूल नवजीवन कॉलोनी में फ्री डेंटल चेकअप

0
33

blank

नागपुर , – बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए,  बचपन प्ले स्कूल  ने 18/11/25 को अपने स्कूल इस शिविर का उद्देश्य नन्हे बच्चों में दंत स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनकी मौखिक
स्वच्छता को सुनिश्चित करना था।
बचपन प्ले स्कूल नवजीवन कॉलोनी में फ्री डेंटल चेकअप का आयोजन डायरेक्‍टर प्रोफेसर प्राप्ति स. बरडे और प्रिसिपल विशाखा ठाकरे की अध्यक्षता में किया गया। विशेष तौर पर दांतो के डाक्टर योगिना आसूटकर ने स्कूल के नन्हें
बच्चों के दांतो की चेकिग की। उन्होंने बच्चों को दांत खराब कर देने वाली मीठी चीजों से बचने और चॉकलेट व टॉफी का कम सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हम रोजाना जिदगी में दिन में केवल एक बार ही ब्रश सुबह करते हैं, जबकि खाना खाने के बाद भी हमें ब्रश करना चाहिए, क्योंकि खाने के कुछ पदार्थ हमारे दांतो के बीच रह जाते हैं जिनका बाहर निकलना बेहद जरूरी होता है। अगर यह दांतों के बीच रह जाएंगे तो कीटाणु बनकर हमारे दांतों को खराब करेंगे। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से डाक्टरों की टीम को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर समूह स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

blank