
नागपुर – 03 दिसम्बर-दपूमरे, नागपुर नागपुर मंडल के काचेवानी यार्ड में दिनांक 30.11.2025 की रात्रि में महत्वपूर्ण फोर्स्ड लेआउट क्रॉसओवर करेक्शन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह कार्य नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पूरा किया गया।
इस दौरान पॉइंट नं. 106 A/B का सुधार कार्य करते हुए पॉइंट 106 B को SRI दिशा में 2.5 मीटर स्थानांतरित किया गया, जिससे क्रॉसओवर की लंबाई बढ़ाई जा सकी तथा ट्रैक ज्योमेट्री को पुनः मानक स्वरूप में लाया गया।
इस जटिल कार्य को T-28 मशीन के बिना, पूर्णतः मैनुअल तकनीक, रोलर्स एवं मैकेकल जैक की सहायता से निष्पादित किया गया। पॉइंट को उठाकर सहायक ट्रैक पर बिछाए गए नॉलर्स एवं लेटरल रेल्स पर सपोर्ट देते हुए स्थानांतरित किया गया। कार्य के दौरान एप्रोच पर स्थित PSC स्लीपर हटाए गए, तथा SR के पास 2.5 मीटर रेल पीस काटकर हटाया गया जिससे आवश्यक कार्यक्षेत्र उपलब्ध कराया जा सके।
पॉइंट के सफलतापूर्वक लेटरल शिफ्ट के पश्चात एग्जिट साइड पर स्लीपर इंसर्शन पूरा किया गया और लेटरल रेल्स हटाकर पॉइंट को सही स्थिति में स्थापित किया गया। इसके बाद मेन लाइन एवं क्रॉसओवर साइड पर लैंडिंग रेल का नवीनीकरण कर आवश्यक गैप समायोजन किया गया। अंत में पॉइंट का MPT मशीन द्वारा टैम्पिंग किया गया।
सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा पॉइंट उपकरणों की डिसकनेक्शन/रिकनेक्शन प्रक्रिया संभाली गई, जबकि विद्युत विभाग द्वारा टावर वैगन के माध्यम से OHE क्रॉसओवर एलाइनमेंट को सही किया गया। यह समूचा कार्य 3 घंटे 45 मिनट के कुल ब्लॉक में सुरक्षित रूप से पूरा किया गया।
इस तकनीकी सुधार के परिणामस्वरूप—
क्रॉसओवर में विद्यमान तेज झटका (शार्प किंग) समाप्त हुआ,
कर्व का एलाइनमेंट स्मूद बना,
ट्रेन की राइडिंग क्वालिटी में सुधार हुआ,
तथा मेंटेनेंस संबंधित कठिनाइयाँ काफी हद तक कम हुईं।
नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने तकनीकी टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य ट्रैक सुरक्षा, बेहतर रखरखाव और परिचालन दक्षता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विभागों द्वारा दिखाए गए उत्कृष्ट समन्वय की प्रशंसा की।





