40.3 C
Gondiā
Saturday, June 13, 2026
Home हिंदी खबरे ३० हजार की रिश्वत लेते पुलीस उपनिरीक्षक प्रणाली बेनके गिरफ्तार

३० हजार की रिश्वत लेते पुलीस उपनिरीक्षक प्रणाली बेनके गिरफ्तार

0
86

blank

नागपुर- शहर के वाथोड़ा पुलिस थाने में पदस्थ महिला पुलिस उपनिरीक्षक प्रणाली बेनके को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि छेड़छाड़ के एक मामले में कार्रवाई नहीं करने और शिकायतकर्ता को राहत देने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।