
तिरोड़ी । मुख्यालय से करीब 20 किमी. दूर खैरलांजी गांव में आज पुलिस के साथ महिलाओं की जमकर हाथापाई हो गई। दरअसल, पुलिस तथा शराब ठेकेदार के गुर्गे मुखबिर की सूचना पर राजीव सागर बांध के नजदीक अवैध तरीके से बनाई जाने वाली कच्ची शराब पकड़ने के लिए गये हुए थे ।लेकिन शराब बनाने वालों की बजाए मछली पकड़ने के लिए गये ।ग्रामीणों के दो पहिया वाहन को उठाकर लाने लगी इसी बीच कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया तो शराब ठेकेदार के गुर्गों ने महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। यहा तक की गंदी-गंदी गालिया दे डाली. जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा पुलिस विभाग पर टूट पड़ा और यहां इनकी पिटाई हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने ग्रामीणों के दो पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की इसके बाद गाडि़यों को पेट्रोल भी निकाल लिया। इस दौरान मौके पर तिरोड़ी थाना प्रभारी रोहित यादव, एसआई मोहनसिंह धूर्वे, आरक्षक रूपनारायण राजपुत, सुजेन्द्र बघेल, कृष्णकुमार सिंग तथा शराब ठेकेदार के गुर्गे मौजूद थे।घटना आज सुबह करीब 7.30 बजे की है हालांकि पुलिस मारपीट की घटना से इनकार कर रही है। गौरतलब हो आजीविका का साधन नहीं होने के कारण खैरलांजी गांव के ग्रामीण अवैध तरीके से मत्स्यखेट कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस के सरंक्षण में शराब ठेकेदार तिरोड़ी सहित समूचे पठार अंचल में अवैध तरीके से देशी-विदेशी शराब बिकवाते है ।इसके लिए बकायदा दोपहिया तथा चारपहिया वाहन से गांव-गांव तक शराब पहूंचाई जाती है। इस बात से तिरोड़ी, महकेपार पुलिस भी पुरी तरह से वाकिफ है लेकिन शराब ठेकेदार और उनके गुर्गों के खिलाफ आज तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।




