40.6 C
Gondiā
Tuesday, June 16, 2026
Home हिंदी खबरे राजर्षी छत्रपती शाहू महाराज पुस्तकालय का अनावरण 7 मार्च को

राजर्षी छत्रपती शाहू महाराज पुस्तकालय का अनावरण 7 मार्च को

0
487

blank

मऊ(उत्तरप्रदेश) 7मार्च : उत्तर प्रदेश मे पिछडे एवं दलीतो की सामाजिक तथा शैक्षणिक समृद्धी करणें हेतू कुर्मी -क्षत्रिय महासभा हर जिले मे राजर्षी छत्रपती शाहू महाराज पुस्तकालय स्थापित करनेका हर संभव प्रयास हो रहा है| आज 7 मार्च शनिवार सुबह 10:30 बजे बाबा थानीदास इंटर कॉलेज सोनाडीह अमीला मऊ (उत्तरप्रदेश ). में भव्य कार्यक्रम का आयोजन इस महासभा कि ओरसे कीया गया हैं |
इस पुस्तकालय अनावरण कार्यक्रम कि अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी -क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा. आर. ए. चौधरी और मुख्य अतिथीके रुप मे पुस्तकालय अनावरण भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल इनकी शुभ करकमलो द्वारा किया जा रहा है|
इस समारंभ में अन्य अतिथी गनोमे महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध मोटिव्हेशनल स्पीकर , सामाजिक विचारवंत, फुले, शाहू, आंबेडकर विचारधारा के अभ्यासक, मिशन आय ए एस उपक्रम के संचालक प्रा. डॉ. नरेशचंद्र काठोळे तथा मिशन कि सचिव श्रीमती विद्या नरेशचंद्र काठोळे दाम्पत्य अपनी शिरकत करेंगे |
जिल्हे के तमाम स्कुली, उच्च महाविद्यालयोंमे पढणे वाले छात्र एवं छात्राये अपने जीवन में स्पर्धा परीक्षा उत्तीर्ण होकर आय ए एस, आयपीएस, अफसर बनना चाहते हैं, उनके योग्य मार्गदर्शन हेतू शाहू महाराज पुस्तकालय का निर्माण करके शाहू महाराज के विचारोंका प्रचार व प्रसार करना कुर्मी क्षत्रिय महासभा का गौरवशाली कार्य रहा हैं |
इस समारंभ में उपस्थित रहकर “सामाजिक उत्थान हेतू छत्रपति शाहुजी महाराज एवंम संविधान प्रदत्त आरक्षण पर हो रहे कुठाराघात पर परिचर्चा का ” बौद्धिक आनंद लेने का आवाहन अखिल भारतीय कुर्मी -क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश पधाधिकारियोने एक प्रेस विज्ञाप्ती में कीया गया हैं |