
मुंबई,18 अप्रेल- मुंबई में एक नौसैनिक अड्डे पर नौसेना के 20 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइके अनुसार 7 अप्रैल को आईएनएस आंग्रे बेस पर पहले मामले की पुष्टि हुई थी। इन संक्रमित जवानों के संपर्क में आने वाले अन्य सभी व्यक्तियों का भी टेस्ट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 13,835 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 452 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11,616 लोगों का इलाज जारी है। 1,766 लोग ठीक हो गए हैं। छह राज्यों में अब तक हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। इनमें मुंबई, दिल्ली,मध्य प्रदेश तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात शामिल है।
अधिकतर जवानों में कोरोना के लक्षण नहीं – भारतीय नौसेना
मुंबई में 21 नौसैनिक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 20 सेलर हैं। सात अप्रैल को संक्रमित पाए गए सेलर के संपर्क में आए थे। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए थे।





