
गोरेगाव,दि.03ःराष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के नेता सांसद प्रफुल पटेल ने गोरेगांव तालुका के नागरिको व पक्ष पदाधिकारीयो से चर्चा आज जगत महाविद्यालय के सभागृह मे भेट कर की । इस अवसर पर सर्वप्रथम गोंदिया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर नामदेव किरसान का सांसद पटेल व अन्य पदाधिकारीयो ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया । उनके साथ जगदीश येरोला भी उपस्थित थे । आज आयोजित इस बैठक में परिसर के किसानो व नागरिको की विविध समस्याओं, सिंचन प्रकल्पो व अन्य प्रलंबित विकास कार्यो के साथ -साथ कोविड 19 के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिती तथा पक्ष संगठन के विस्तार हेतु कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो से पर चर्चा हुई । सांसद पटेल की इस भेंट बैठक में उनके साथ विधायक मनोहरजी चंद्रिकापुरे, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन, पूर्व सांसद खुशाल बोपचे,रविकांत (गुड्डू) बोपचे, केवल बघेले, अनिता तुरकर, श्रीप्रकाश राहंगडाले, प्रदीप जैन, कल्पना बहेकार, बाबा बोपचे, महेंद्र चौधरी, सोमेश रहांगडाले, प्रदीप जैन, सहित पक्ष के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे ।





