
गोंदिया। सांसद प्रफुल पटेल ने भंडारा व गोंदिया जिले के जिलाधिकारीयो को महाराष्ट्र शासन द्वारा दुकाने संचालित करने के समय में दी गई ढील अनूसार दोनो जिले में भी दुकाने संचालित करने की समय वृद्दि में ढील दी है। भंडारा जिलाधिकारी ने भंडारा जिले में 9 जुलाई को आदेश जारी कर सुबह ९ से शाम ७ बजे तक दुकाने प्रारंभ करने की अनुमति दी है परंतु गोंदिया जिल्हाधिकारी व्दारा गोदिया जिले में दुकाने सुबह ९ बजे से शाम ६ बजे तक प्रारंभ करने का आदेश आज (१० जुलाई) को जारी किया।
व्यापारीयो व नागरिको की अडचन को ध्यान में रखते हुए सांसद पटेल ने आज जिल्हाधिकारी गोंदिया को गोदिया जिले में भी दुकाने संचालित करने का समय सुबह ९ बजे से शाम ७ बजे तक करने की सूचना दी जिसका सुधारीत आदेश शिघ्र ही जारी होगा। दुकाने संचालित करने के समय में वृद्दि होने से व्यापारीयो व ग्राहको को राहत प्राप्त होगी।





