
गोंदिया/भंडारा: सांसद प्रफुल पटेल के भंडारा -गोंदिया जिले के प्रवास के दौरान विविध स्थानो पर किसानों ने खेती के लिये लगने वाले रासायनिक खतो की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में न होने के संदर्भ में निवेदन दिया था। इस विषय पर सांसद श्री प्रफुल पटेल ने राज्य के कृषि मंत्रालय, आयुक्त (कृषि) व दिल्ली की फर्टिलायजर निर्माण करने वाली विविध कंपनीयो के वरिष्ठ अधिकारीयो से गोंदिया भंडारा जिले में आवश्यकतानुसार पर्याप्त रासायनिक खतो की निरंतर आपूर्ती करने के विषय में अनेक गांवो में यूरीया इस रासायनिक खत की किल्लत होने की सूचना भी निरंतर प्राप्त हो रही है।
सांसद श्री पटेल द्वारा इस विषय पर कीये गए प्रयास पर आगामी 13-14 जुलाई तक खत की रैक पहुंचने की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारीयो से प्राप्त हुई। इस रैक के पहुंचने के पश्चात भी सांसद पटेल ने दोनो जिले के कृषि अधिकारीयो को किसानो को उनकी आवश्यकता अनुसार रासायनिक खतो की उपलब्धता कराने के निर्देश दिये है। सांसद पटेल ने कहा, किसानो को रासायनिक खत निरंतर उपलब्ध होता रहे, इस विषय पर विशेष तौर पर
ध्यान दिया जायेगा।





