
रोहतक(हरियाणा)दि.15 जुलाईः ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति से ओबीसी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ओबीसी विजय कुमार,संरक्षक ओबीसी वैभवसिंह लोधी,राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी धर्मेंद्र सिंह कुशवाह इन्होने हरियाणा के प्रदेश सचिव पद पर रोहतक निवासी डाॅ.भामराज स्वामी इनकी नियुक्ती की है.
डाॅ.स्वामी इनके नियुक्ती पर राष्ट्रीय ओबीसी महासबा के डॉ.सूरज खोदरे,अरविंद दांगी,राकेश जायसवाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – ओबीसी पुष्पराज पटेल,ओबीसी आचार्य सुगन नागर,राष्ट्रीय सचिव – ओबीसी अशोक धरू,ओबीसी पवन पटेल,ओबीसी योगेंद्र योगी, छात्रमोर्चा राष्ट्राध्यक्ष ओबीसी महेंद्र सिंह लोधी,महिला मोर्चा राष्ट्राध्यक्ष ओबीसी श्रीमती सूरज राठौर,राष्ट्रीय संयोजक डॉ लक्ष्मण सिंह गुर्जर,राष्ट्रीय सह सचिव श्रीमती रंजना सिंह,युवा राष्ट्रीय सचिव अमित पटेल एवं संगठन पदाधिकारियों की सहमति से प्रदेश संयोजक महाराष्ट्र प्रवीण गाढवे की अनुशंसा पर की गई है. ओबीसी महासभा के नियमानुसार संविधान के दायरे में रहकर महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी के लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प डाॅ.स्वामी इन्होने किया है.





