
गोंदिया,17जुलाईः- गत कुछ दिनोंसे गोंदिया जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों को ध्यान में रखते हुए इन मरीजों के उपचार हेतु प्लाज्मा थेरेपी सिस्टम के लिए प्लाज्मा सेपरेशन मशीन की मांग विश्व सिंधी सेवा संगम युवा विंग गोंदिया द्वारा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रुखमोडे को ज्ञापन द्वारा की गयी है.इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रुखमोडे द्वारा इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द इस सेपरेशन मशीन को गोंदिया में लाने का आश्वासन दिया गया है.ज्ञापन देते समय विश्व सिंधु सेवा संगम युवा विंग अध्यक्ष विनोद चाँदवानी(गुड्डू),सचिव धर्म खटवानी सी. ए. सुनील चावला उपस्थित थे।
प्लाज्मा थेरेपी सिस्टम कोरोना से ठीक हो चुके एक व्यक्ति के शरीर से निकाले गए खून से कोरोना पीड़ित चार अन्य लोगों का इलाज किया जा सकता है. प्लाज्मा थेरेपी सिस्टम इस धारणा पर काम करता है कि जो मरीज किसी संक्रमण से उबर कर ठीक हो जाते हैं उनके शरीर में वायरस के संक्रमण को बेअसर करने वाले प्रतिरोधी एंटीबॉडीज विकसित हो जाते हैं.
इसके बाद उस वायरस से पीड़ित नए मरीजों के खून में पुराने ठीक हो चुके मरीज का खून डालकर इन एंटीबॉडीज के जरिए नए मरीज के शरीर में मौजूद वायरस को खत्म किया जा सकता है.इस सेपेरेशन मशीन से डेंगू व सिकलसेल थैलेसीमिया मरीजो को प्लेटलेट व पीआरसी की जो कमी आती है उसे भी पूरा किया जा सकता है





