
गोंदिया-बारिश की अनियमितता के कारण बुआई के बाद धान फसल को पानी ना मिलने की वजह से धान की फसल सूख रही थी एवं फसल मर जाने का खतरा बढ़ गया था। विधायक विनोद अग्रवाल इनोन्हे बटन दबाकर पानी का विसर्ग शुरू किया. गोंदिया क्षेत्र के किसानोने मुझे बटन दबाकर बहुमतो से चुना उनकी जरूरतो को पूर्ण कर उनके मतो का ऋण चुकाना होगा। ऐसें कार्य कर क्षेत्र के नागरिको का सर्वांगीण विकास करने का कार्य अविरत शुरू रखुंगा ऐसें विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने किसानों को आश्वस्त किया।
सुखती फसल को जल्द पानी मिलने हेतू विधायक विनोद अग्रवाल इनोन्हे दिन रात प्रशासन के पिछे लगकर शासन की गतीविधियो को तेज किया। जिसके चलते आज स्वयं उपस्थित होकर तेढवा-शिवनी प्रकल्प से किसानो को पानी की व्यवस्था कराई। बताया गया कि ये पानी कुछ घण्टो में ही शिवनी पहुचेगा, जिससे सिवनी, उमरी, निलज, माकड़ी, तेढवा, दासगाव बु, दासगावँ खुर्द, डांगोरली एवं कीन्ही व आसपास के गावों की लगभग 2 हजार हेक्टर जमीन को सिंचन का लाभ प्राप्त होंगा। पानी छोड़े जाने से किसानों के चेहरे में खुशी की झलक दिखाई दे रही है। उन्होंने विधायक विनोद अग्रवाल का आभार माना।
दरम्यान कार्यकारी अभियंता अंकुर कापसे, उपअभियंता मरकाम, सरपंच गोविंद तुरकर, छत्रपाल तुरकर, दीपक गौतम, दुलीचंद निखाडे, राजू सूर्यवंशी, मुन्नाजी पिपरेवार, देवलालजी माकरे, तुलसीराम नागफासे, निहालचंद तुरकर, दुर्गालाल तुरकर, सुंदरश्याम दक्खनवार, दुलीजी बोरकर, राजुजी धुवारे, दिनाजी दसरे आदी उपस्थित थे।





