36 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे रहांगडाले ने कहा मै चाबी का निष्ठावान कार्यकर्ता

रहांगडाले ने कहा मै चाबी का निष्ठावान कार्यकर्ता

0
933

blank

गोंदिया,25 जुलाईः हाल ही में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के गोंदिया तालुका उपाध्यक्ष पद पर एड. विश्वनाथ रहांगडाले की नियुक्ति युवामोर्चा के तालुका अध्यक्ष तिजेश गौतम द्वारा की गई थी। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उपाध्यक्ष पद के मिले इस ओहदे को विश्वनाथ रहांगडाले ने ठुकरा दिया और 24 घंटो के भीतर अपना राजीनामा तालुका अध्यक्ष को भेज कर अपने विचार व्यक्त किये।अभी मेरा भाजपा में जाने की कोई भी ऐसी इच्छा नही है | अभी मै केवल चाबी का निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर चाबी का ही कार्य करूँगा ऐसा साबित किया है |

जिल्हे में इन दिनों काफी राजनैतिक सियासत का दौर चल रहा है, साथ ही उथल-पुथल की भी शुरुवात है | बीते कुछ दिनों पहले से सभी राजनैतिक दलों के कार्यकारिणी में विस्तार हो रहा है | और अधिकतर कार्यकारिणी समिती गठित हो गई है | सभी ओर पार्टी की जिम्मेदारी लेकर बैठको को भी शुरुवात ग्रामीण विभाग में चल रही है | गोंदिया में विधायक चाबी से है और अधिकतर भाजपा कार्यकर्ता और संगठन चाबी से अर्थात विधायक विनोद अग्रवाल इनसे जुड़े हुए है | विस्तार को लेकर भाजपा के पदाधिकारी ग्रामीण अंचल में सभाए के माध्यम से विस्तार करने के माध्यम से चल रहा है | चाबी के कार्यकर्ता को भड़काने तथा गुमराह कर पार्टी में आने के लिए लालच देने का कार्य कर रहे है, कुछ ऐसा है गोंदिया की राजनीती में देखने मिल रहा है पार्टी कार्यालय में बुलाकर उन्हें बिना बताये पद की जिम्मेदारी देने का कार्य धडल्ले से चल रहा है परंतु चाबी कार्यकर्ता ने अभी भाजपा में जाने के लिए हामी नही भरी है | गोंदिया तहसील के अंतर्गत आनेवाले ग्राम बटाना के चाबी के कर्मठ युवा कार्यकर्ता विश्वनाथ रहांगडाले इनके साथ कुछ ऐसा ही किया गया इसके लिए उन्होंने पत्र की जानकारी भी दी |

blank