
गोंदिया,13 अगस्तः- विश्वभूषण भारत रत्न प.पु.डा.बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती उत्सव समिती गोंदिया ने ७ जुलाई२०१४ को गोंदिया नगर परिषद की सभा मे पारित प्रस्ताव के अनुरूप न.प.क्षेत्र अंतर्गत पुराने जसानी बालक मंदिर की २४ हजार चौ.फु. जगह पर डा.आंबेडकर ग्रंथालय,स्मारक का निर्मान कार्य सुरू करने हेतु यह जगह नगर परिषद को हस्तांतरित करने,बगैर नगर परिषद की अनुमति से आवश्यकता न होने के बावजूद गैरकानूनी पैदल लोहा पुल की सामग्री परिसर से हटाने,ईस सरकारी जमीन की अवैध तरिके से फेरफार पंजी में की गई हेराफेरी की जांच और ऊसे रद्द करने जैसे मुद्दों पर तथा २८ जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लिए गए फैसलों पर त्वरित अमल किए जाने की मांग को लेकर आज दि. १३ अगस्त से बेमियादी श्रंखलाबद्ध भूखहडताल आंदोलन की पुर्व सुचना देकर तैयारीया सुरू की गई थी. ईस दौरान समिती के प्रतिनिधिमंडल ने पोलिस उप अधिक्षक पांडे से चर्चा की तत्पश्चात उप विभागीय अधिकारी वंदना स्वरंगपत्ते ने अपने कक्ष मे पो.उपअधीक्षक, न.प.मुख्य अधिकारी, कार्यकारीअभियंता(साबां विभाग), भूमि अभिलेख तथा समिती के पदाधिकारी अमितकुमार भालेराव (अध्यक्ष),मिलिंद गनविर,घनश्याम पानतवने ( पार्षद), हर्षपाल रंगारी,विलास राऊत,भूपेंद्र वैद्य,रवि कोटागंले,प्रफुल्ल भालेराव,बसंत गनविर,अमर राहुल,शैलेश टेभेंकर,सुनिल मेश्राम,प्रशांत डोंगरे,जितेन्द्र सतिसेवक की उपस्थिति में संपन्न सभा में उपरोक्त मुद्दों पर कि गई. कार्यवाही की जानकारी संबधित प्रशासकीय अधिकारीयों ने जिसमें अनाधिकृत पैदल पुल के हटाए जाने की कार्यवाही लगभग पूर्णतः की ओर हैं. तथा जमिन हस्तांतरन की कार्यवाहीकी प्रगति से समिति को अवगत कराया गया अबतक की कार्यवाही पर समाधान व्यक्त करते हुए समिति ने आज से सुरू किए जाने वाला आंदोलन कुछ दिनों के लिए स्थागित किया गया. तय मुद्दों पर निश्चित समय पर कार्य न होने पर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार भालेराव ने तीव्र आंदोलन किए जानें की सुचना सभा में दि है.




