
आमगांव- ,पोले के त्यौहार के दिन मामुली विवाद के चलते युवक की हत्या किये जाने की खबर है।घटना के संदर्भ मे बताया गया है कि ग्राम माल्ही के श्रीरामटोली निवासी – आतिश बालकृष्ण पाथोडे उम्र -25 वर्ष का यहाॅ के ही रतोने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
जिससे बौखलाकर रतोने परिवार के लोगोने मिलकर आतिश पाथोडे की जमकर लाठियों से पिटाई कर दीया ।
जख्मी हालत मे घायल आतिश पाथोडे को ग्रामीण रूग्णालय मे उपचार हेतु दाखिल किया गया ।उपचार के दौरान आतिश बालकृष्ण पाथोडे की मौत हो गई है उक्त घटना 18 अगस्त.20 के करिबन 3.30 बजे की बतायी जा रही है।
घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने मे दर्ज करायी गई है।





