40.6 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे धार्मिक स्थल तथा जीम व्यायामशाला तत्काल सुरु करे – विधायक विनोद अग्रवाल

धार्मिक स्थल तथा जीम व्यायामशाला तत्काल सुरु करे – विधायक विनोद अग्रवाल

0
168

blank

 गोंदिया,28 अगस्तः-राज्य में कोविड- १९ संसर्गजन्य विषाणु पर रोकथाम कर काबू पाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का निर्णय लिया था | जिसमे धार्मिक स्थल, मंदिर, जीम (व्यायामशाला) को भी प्रमुखता से बंद किया गया था | फिलहाल देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुर हो चुकी है | जिसमे धार्मिक स्थल, मंदिर, तथा जीम व्यवसाय का समावेश किया जाए ऐसी मांग विधायक विनोद अग्रवाल इन्होने की है | अभी फिलहाल नागरिको ने अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना आवश्यक है | किसी भी बीमारी में शारीरिक तथा मानसिक एकाग्रता होना आवश्यक है | वह केवल प्रतिदिन व्यायाम तथा प्राथना से ही संभाव है | जीम में प्रतिदिन व्यायाम करने से शारीरिक तंदूरुस्ती तथा रोग प्रतिकारक शक्ती में वृद्धि होती है | तथा प्रार्थना से मानसिक शक्ती में वृद्धी होकर किसी भी बीमारी से लढने के लिए मरीज को मदद मिलती है साथ ही निरोगी महसूस करने में उन्हें सहयोग प्राप्त होता है |

जीम व्यवसायीयो ने बैंक से फायनांस करके महंगे साहित्य खरेदी कर जीम व्यवसाय की शुरुवात की है | जीम व्यवसाय बंद होने से उन्हें मासिक किश्त भरने के लिए उन्हें समस्यायो का सामना कर गुजरना पड़ रहा है | जीम रुम का लाईट बिल, रूम किराया, जीम ट्रेनर की तनखा ऐसे अनेक खर्चो के लिए उन्हें आर्थिक परिस्थिती का सामना करना पड़ता है | इसके लिए सभी जीम व्यवसायीयों ने विधायक विनोद अग्रवाल इन्हें इस संबध में उच्च स्तर पर कार्यवाही कर जीम शुरू करने की मांग की थी | जीम व्यवसाय मालको को हो रही परेशानी को प्राथमिकता से लेकर जीम व्यवसाय तथा प्रार्थना स्थल, मंदिर इन्हें फौरन शुरू करने की मांग विधायक विनोद अग्रवाल इन्होने राज्य के मा. उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार इनसे भेट लेकर की साथ ही मा. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इनसे फोनपर चर्चा की |

blank