
गोंदिया,29 अगस्तः-जिले मे दो तीन दिनो से जारी भारी बारीश एंव जिले के विविध जलाशयो से लगातार पानी छोडने के कारण आज गोंदिया तहसिलंतर्गत नदी किनारे बसे अनेक ग्रामो में पानी का जलस्तर बढने से घरो में पानी घुसने से अनेक घरो का नुकसान हुआ है । तथा कुछ नागरिको को रेस्क्यु टीम व्दारा फसे हुए स्थानो से गांव से बाहर निकाला गया । साथ ही अनेक गांवो में आवागमन भी बंद हो गया है ।राष्ट्रवादी काँग्रेस के जिले के नेता एंव पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने आज गोंदिया तहसिल के ग्राम कोरनी घाट, कासा, भादयाटोला, बिरसोला, जिरुटोला व अन्य स्थानों में भेंट देकर बाढ के कारण उत्पन्न हुयी स्थिती का निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी, उप विभागीय अधिकारी गोंदिया व आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारीयो से प्रभावित नागरिको को तत्काल राहत प्रदान करने, घरों व फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण करने तथा स्थिति पर नजर रखते हुए आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश देने हेतु चर्चा की । साथ ही बाढ़ की संपूर्ण स्थिती से सांसद प्रफुल पटेल को भी अवगत कराया।पुर्व विधायक जैन के साथ रजनी गौतम, राजू एन जैन, केतन तुरकर, प्रकाश देवाधारी, कालू चौहान, रामलाल उईके, मोहन ऊके, दुर्गाप्रसाद तुरकर, गौरव तुरकर,राम देवॉधारी, महेस पाचे, संजय तुरकर, अजय जभरे व अन्य उपस्थित थे।





