33.9 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा

विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा

0
547

blank

गोंदिया- पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांव के अंदर पानी घुस जाने से खेती किसानी एवं घरों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जिसमें काटी, बिरसोला, कासा, कोरनी, बनाथर, चंगेरा, जगनटोला, जिरूटोला, बड़गांव, कटंगटोला, तेढवा, मरारटोला, किन्ही, डांगोरली, देवरी आदि नदी किनारे के गांव का समावेश है। विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा कर परिस्थिति का मुआयना किया। लोगों की जान बचाना यह प्राथमिकता समझ कर प्रशासन को जल्द से जल्द नागरिकों को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित करने हेतु सूचनाएं की एवं स्वयं कोरनी, काटी, बिरसोला, कोरनी, बनाथर, चंगेरा, जगनटोला, जिरूटोला, बड़गांव, कटंगटोला, तेढवा, मरारटोला, किन्ही, डांगोरली, देवरी, भादियाटोला, अंबाटोला, बिरसोला, पुजारीटोला, कासा आदी गावो को भेट देकर लोगो को बाढ क्षेत्र से सुरक्षित स्थान पर लाने का कार्य रेस्क्यू टीम की व्यवस्था की है। नागरिकों को सबसे पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का आवाहन विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने किया है। रेस्क्यू टीम के माध्यम से झिरूटोला से ८ एंव कासा से ४० लोगो को सुरक्षित जगह पर लाया गया।
हर गांव मे युवाओ ने मिलकर बाढ पिडीतो को सुरक्षित जगह लाने का कार्य किया गया। विधायक विनोद अग्रवाल इन्होणे युवाओ के इस कार्य के लिए प्रसंशा कर हौसला बढाया। ऐसे कठीण समय पर गांव के दौरे के समय पीड़ित नागरिकों की एवं किसानों की सांत्वना प्रदान कर खेती, मकान के नुकसान की पूरी मदद के लिए आश्वासित किया। इस समय उप पुलिस निरीक्षक गोंदिया तहसीलदार राजेश भांडारकर, एवं संपूर्ण रेस्क्यू टीम उपस्थित थी। तालुका के लगभग सभी गांवो मे बाढ का असर देखा जा सकता है जिस मे नागरिकोंका बडे पैमाने पर मकानोका एंव नदी के किनारे के खेती का भी नुकसान हुआ है।
बाढ़ में फंसे नागरिकों की मदद के लिए सर्वोपरि मदद पहुंचाई जाएगी एवं पानी में डूबे हुए खेत बारिश की वजह से गिरे हुए मकान के बारे में प्रशासन को जानकारी देने का आवाहन किया है। सभी बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का पंचनामा कर बाढ़ पीड़ितों को नुकसान का मुआवजा मिलने के लिए प्रशासकीय अधिकारियों को सूचनाए दिए गए। नागरिकों ने एक दूसरे की मदद कर सुरक्षित स्थान पर जाने का भी आवाहन इस समय विधायक विनोद अग्रवाल इन्होंने किया।

blank