विधायक विनोद अग्रवाल ने हाथीपाँव रोग की गोली खाकर की हाथीरोग रोकथाम औषध उपचार मुहिम की शुरुआत

0
47

गोंदिया, 01 जुलाई: महाराष्ट्र में छह जिले ऐसे है जहां, हाथीपाँव रोग के मरीज है। इन जिलों में गोंदिया जिला भी है, जहां हाथीरोग के रोकथाम हेतु प्रत्येक वर्ष हाथीरोग रोकथाम औषध उपचार मुहिम चलाई जाती है। हमें इस रोग की रोकथाम हेतु संकल्पित होकर आने वाली पीढ़ी को इस रोग से दूर रखने का कार्य करना चाहिए। उक्त आशय गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने व्यक्त किया।
श्री अग्रवाल जिल्हा स्तरीय हाथीरोग नियंत्रण सामुहिक औषध उपचार मुहिम अंतर्गत पांजरा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान विधायक विनोद अग्रवाल ने स्वयं हाथीपाव रोग रोकथाम हेतु दी काने वाली डीईसी गोलियो का सेवन कर नागरिको को गोलियों का सेवन करने प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी वेदप्रकाश चौरागडे, भाऊराव ऊके, छत्रपाल तुरकर, कुंदन कटारे, उपसरपंच रामप्रसाद लिल्हारे, चेतन बहेकार, मुरलीधर येड़े, रामराज खरे, लखन हरिनखेड़े, परसराम हुमे, रामेश्वर रहमतकर, विक्की बघेले, परमानंद खोब्रागडे, फिरोज बंसोड़, विलास येडे, एडीएमओ श्री राऊत, आरोग्य सहायक दिनेश यादव, आशा वर्कर सुलोचना कापसे एवं मीणा माहुले ग्राम के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहै।

विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, राज्य में गोंदिया जिले समेत भंडारा, गडचिरोली, चंद्रपुर, नांदेड़ एवं यवतमाल ऐसे छह जिले है जहां हाथीरोग का प्रमाण बड़ा है। प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके नियंत्रण हेतु गोलियों के वितरण का कार्यक्रम लिया जाता है। परंतु नागरिकों द्वारा सेवन नही किये जाने के चलते इसका समूल नाश अबतक नही हो पाया।

हमें आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखते हुए इस बीमारी को दूर करने का संकल्प लेना चाहिये। ये दवा का मैं स्वयं सबके समक्ष सेवन कर संदेश देना चाहता हूँ कि, ये दवा सुरक्षित है। ये कार्यक्रम आज 1 जुलाई को ग्राम पांजरा से शुभारंभ कर किया जा रहा है जो 15 जुलाई तक चलेगा। जिन लोगो ने दवा का सेवन किया उन सभी नागरिकों का विधायक विनोद अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।