महाराष्ट्र एक्सप्रेस में पुनः जनरल टिकटधारी नागपुर तक कर सकेंगे आरक्षित बोगियों में सफर..

0
60
गोंदिया। प्रतिदिन गोंदिया से नागपुर एवं नागपुर से गोंदिया के बीच महाराष्ट्र एक्सप्रेस से दैनंदिन कार्य हेतु रेलयात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है।ये सेवा 27 जनवरी 2023 से पुनः बहाल की जाएगी। इसी तरह 12855 बिलासपुर- इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में S10, S11, एवं इतवारी से बिलासपुर एक्सप्रेस में S10, S11 में 26 जनवरी 2023 से सेवा बहाल की जायेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 29 सितंबर 2022 को एक पत्र जारी कर रेल यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है। मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, बिलासपुर के पत्र के अनुसार गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी क्र 11040 गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस में सामान्य (अनारक्षित) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को आरक्षित श्रेणी की बोगियों में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ये कोविड संकट के बाद से अबतक प्रारंभ है। परंतु रेल विभाग को बार-बार मिल रहे निवेदन पर संज्ञान लेकर महाराष्ट्र एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों में सामान्य टिकट पर कुछ आरक्षित बोगीयों में यात्रा करने की छूट पुनः प्रदान की जा रही है।
ये यात्रा गोंदिया से नागपुर के बीच सामान्य टिकट पर आरक्षित बोगियों में की गई है। गोंदिया से महाराष्ट्र एक्सप्रेस में सामान्य टिकट में यात्रा के दौरान यात्री S2 से S7 तक बैठकर यात्रा कर सकते है। वही नागपुर से गोंदिया के बीच महाराष्ट्र एक्सप्रेस में S3 से S5 में यात्रा कर सकतें है।