Home Top News बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

0
file photo

बीजापुर। बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके के पीडिया में जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ चल रही है। नक्सल संगठन के बड़े लीडरों के होने की सूचना पर सुकमा, दंतेवाड़ा व बीजापुर की डीआरजी के अलावा कोबरा 201 की संयुक्त पार्टी आपरेशन के लिए भेजी गई थी। जवानों के साथ सुबह 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। अब तक 12 नक्सली मारे जाने की सूचना है हालांकि पुलिस अधिकारी सिर्फ मुठभे़ड़ होने की पुष्टि की है।

दक्षिण बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स की आक्रमकता और ब़ढ़ गई है। लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़े आपरेषन चलाए जा रहे है जिसमें जवानों को बड़ी सफलताएं मिल रही है। ऐसी ही एक सूचना मिली थी कि बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र के पिडिया में बड़े लीडर की मौजूदगी है। जिसके बाद तीन जिलों की डीआरजी व कोबरा 210 के जवानों को आपरेशन के लिए भेजा गया। सुबह 6 बजे पहली मुठभेड़ हुई और अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ चल रही है। करीब एक हजार जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।

12 नक्सली मारे जा चुके हैं जिनके शव बरामद हो चुके है। अब भी फायरिंग चल रही है और नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा सिर्फ एक संदेश दिया गया जिसमें मुठभेड़ का उल्लेख है। जब जवान वापस कैंप लौटेंगे तो पुरी स्थिति स्पष्ठ हो पाऐंगी।

पुलिस नक्सली मुठभेड़ पर CM विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने मुठभेड़ में शामिल जवानों और अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version