35.8 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home क्रीडा वॉलीबाल में सुहर्षचन्द्र ठाकुर बने विभागीय संगठक

वॉलीबाल में सुहर्षचन्द्र ठाकुर बने विभागीय संगठक

0
485

blank

गोंदिया -महाराष्ट्र डायरेक्ट वॉलीबॉल असोशिएशन के सम्पूर्ण महाराष्ट्र के अधिकारियों की सभा का आयोजन रविवार,22 नवम्बर 2020 को ज़िला अहमदनगर के सप्रे मढ़ा,गणेश चौक, अहमदनगर में किया गया था। इस अवसर पर गोंदिया के नूतन विद्यालय के शिक्षक एवं आर.एस.पी. के गोंदिया ज़िला समादेशक,कातुर्ली निवाशी सुहर्षचन्द्र ठाकुर की नियुक्ति विभागीय संघठक के रूप में की गई।
इस अवसर पर महाराष्ट्र डायरेक्ट वॉलीबाल असोशिएशन के सचिव मोकल सर ने कहाँ की जिसप्रकार आर.एस.पी.का ज़िला समादेशक का पदभार ठाकुर ने योग्य तरीके से संभाला है उसीप्रकार हमे पूरा विश्वाश है की वॉलीबाल खेल का विभागीय प्रमुख का पदभार भी सुहर्षचन्द्र ठाकुर योग्यप्रकार से संभालेंगे।इसलिए इन्हें नागपुर संभाग जिसमे गोंदिया,भंडारा,चंद्रपुर, गढ़चिरोली,नागपुर, वर्धा यह 6 ज़िले आते है उनका विभागीय संघठक बनाया जाता है । इस अवसर पर श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर ठाकुर का सत्कार किया गया साथ ही ठाकुर के द्वारा निर्मित वाहतूक सुरक्षा व नागरी संरक्षण की प्रथम पुस्तिका का उद्घाटन भी किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षीय स्थान पर डायरेक्ट वॉलीबाल असोशिएशन के अध्यक्ष आबासाहेब साडुके सर व विशेष अतिथि के रूप में संघटन के सचिव मोकल सर, कोषाध्यक्ष बावीस्कर सर मुख्य रूप से मंच पर विराजमान थे। प्रमुख अतिथि के रूप में अहमदनगर के नगरसेवक दत्ता पाटिल सप्रे, संगठन के अहमदनगर जिला अध्यक्ष विक्रम सप्रे व कई गणमान्य मंच पर विराजमान थे। कार्यक्रम का संचालन जावेद ने किया।

blank